एनडीए और सीडीएस प्रारंभिक परीक्षा में चयन पर उत्तराखंड सरकार एक लाख रुपए के साथ देगी मुफ्त कोचिंग – Nikhil Chetna

एनडीए और सीडीएस प्रारंभिक परीक्षा में चयन पर उत्तराखंड सरकार एक लाख रुपए के साथ देगी मुफ्त कोचिंग

9 जून 2023 :  उत्तराखंड  के युवाओं के एनडीए  और सीडीएस  प्रारंभिक परीक्षा में चयन पर सरकार अब एक लाख रुपये देगी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा इसके लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन राशि के रूप में यह धनराशि दी जाएगी।

प्रदेश के कई युवाओं का सेना में अफसर बनने का सपना होता है। सरकार इन युवाओं को मुफ्त कोचिंग के साथ ही आर्थिक और प्रोत्साहन राशि के रूप में एक लाख रुपये देने जा रही है। हालांकि विभाग की ओर से अब तक इसके लिए 50 हजार रुपये दिए जा रहे हैं, लेकिन अब इस धनराशि को दोगुना किए जाने की तैयारी है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस योजना का लाभ उत्तराखंड के स्थायी एवं मूल निवासी उन छात्र-छात्राओं को मिलेगा। जिसने 12वीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाएं राज्य के शिक्षण संस्थाओं से पास की है। योजना के लाभ के लिए प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आने के एक महीने के भीतर आवेदन करना होगा। इस योजना का लाभ एक बार ही लिया जा सकेगा।

विभाग के संयुक्त निदेशक एएस उनियाल के मुताबिक विभाग की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की पहली बार मुफ्त कोचिंग कराई जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड सहित दिल्ली, चंडीगढ़, हैदराबाद आदि राज्यों से एमओयू किया जाएगा। छात्रों को न सिर्फ एनडीए, सीडीएस और ओटीए बल्कि आईएएस और पीसीएस आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार किया जाएगा। मेधावी छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके छात्र-छात्राओं को सरकार मुख्य परीक्षा की तैयारी कराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।