सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई 11 मजारें हटाई गईं

देहरादून  11 मई 2023: प्रदेश में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाये गये धर्मस्थलों को हटाने की कार्रवाई चल रही है. इसी क्रम में सरकारी जमीनों पर कब्जा करके बनाई गई मजारों को भी हटाया जा रहा है. देहरादून के थाना सेलाकुई क्षेत्र के अंर्तगत 11 जगहों पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गयी मजारों पर कार्रवाई हुई. सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बने धार्मिक स्थलों को चिन्हित कर जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चलाया गया. इसके मद्देनजर थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा राजस्व विभाग, नगर पंचायत सेलाकुई के सहयोग से थाना सेलाकुई क्षेत्र के अंर्तगत स्थित 11 जगहों से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण से बनी मजारों को हटाया गया. सेलाकुई स्थित लाल शाह बाबा कमाल की मजार, शीशमबाड़ा प्रगति विहार नाले के पास की मजार, प्रगति विहार सड़क पर स्थित मजार, सिडकुल गेट नम्बर 02 के पास स्थित मजार, शेरी बाग की मजार भाऊवाला, जगतपुर खादर स्थित दो मजार, कैंचीवाला स्थित मजार, शंकरपुर सहारा इंडस्ट्रियल एरिया के पीछे स्थित मजार, शंकरपुर स्थित दो मजार हटा दी गईं. इस तरह कुल 11 मजारों को हटाकर सरकारी जमीन को मुक्त कराया गया. एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने बताया कि सभी मजारें सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई थीं. अतिक्रमण की पुष्टि मौके पर राजस्व विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई की गई. अतिक्रमण हटाने सम्बन्धी अभियान में थाना सेलाकुई की पुलिस के अलावा सीओ विकासनगर, तहसीलदार विकासनगर, ईओ नगर पंचायत सेलाकुई, थाना विकासनगर, सहसपुर का पुलिस बल, नगर पंचायत और राजस्व विभाग की टीम सम्मिलित थी. अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और स्थानीय एलआईयू द्वारा सतर्क नजर रखी गई. जिससे अभियान के दौरान शांति व्यवस्था कायम रही. उत्तराखंड में अभी तक सरकारी जमीनों से 280 कथित धार्मिक स्थल हटाए गए हैं. सरकारी जमीनों से अब तक मंदिर के नाम पर किए गए 20 कब्जे हटाए गए हैं. इसी के साथ सरकारी भूमि से 260 तथाकथित मजारें हटाई गई हैं. पिछले दो महीने से प्रशासनिक मशीनरी सरकारी जमीनों को धर्मिक स्थल के नाम पर किए गए अतिक्रमण से मुक्त करा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।