नवविवाहिता पत्नी की पति ने गोली मारकर की हत्या , मृतका तीन माह की थी गर्भवती – Nikhil Chetna

नवविवाहिता पत्नी की पति ने गोली मारकर की हत्या , मृतका तीन माह की थी गर्भवती

मामला मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर  महवल गांव का है जहां एक पति ने अपनी 3 माह की गर्भवती पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। सीने में गोली लगने के कारण मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मृतका काजल कुमारी (20) इसबार प्रथम श्रेणी में इंटर पास की थी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा। स्थानीय लोगों ने बताया कि काजल को अपने पति आकाश के गलत धंधे की भनक लग गई थी। वह विरोध करती थी। इसी वजह से उसकी हत्या की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बाइक से आकाश कुमार महतो दो युवकों के साथ आया था। एक युवक घर से कुछ दूरी पर खड़ा होकर रेकी कर रहा था। आकाश अपने घर में एक साथी के साथ गया। पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की तीन आवाज सुनाई दी। उसके बाद बड़े आराम से तीनों बाइक पर सवार होकर बरुराज की ओर भाग निकले। घटना के वक्त मृतका की सास व ननद दरवाजे पर ही बैठी थी। दोनों अंदर गई तो देखा कि काजल खून से लथपथ जमीन पर गिरी हुई है। दोनों जोर-जोर से चिल्लाने लगी। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी घर के अंदर गए और फिर इसकी सूचना मोतीपुर पुलिस को दी।

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतका के सीने में एक गोली लगी है। पोस्टमार्टम में बताया गया है कि गोली अंदर ही फंसी थी। खोखा बरामद नहीं हो सका है। मायके वालों को आवेदन देने को कहा गया है। लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतका के पिता कोलकाता में कपड़े का व्यवसाय करते हैं। वहां से आने पर केस दर्ज कराने की बात कही है।

घटना की बावत बरुराज थाना चौक निवासी अजय महतो की पत्नी मृतका की मां नीलम देवी ने बताया कि उसने अपनी लड़की की शादी 14 नवंबर 2022 को महवल निवासी विजय महतो के पुत्र आकाश कुमार महतो से की थी। उस समय एक कार, नगद दस लाख रुपये और आभूषण उपहार स्वरूप अपने दामाद को दी थी। उसकी लड़की तीन माह की गर्भवती थी। दामाद समेत ससुराल वाले 20 लाख रुपये और स्कॉर्पियो की मांग कर रहे थे। काजल को प्रताड़ित करते थे। इसकी जानकारी लड़की बार-बार मोबाइल फोन पर देती थी। इतनी बड़ी रकम व कार देने में असमर्थता जताई तो बेटी की हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव बरुराज स्थित मायके लाया गया, यहां परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आकाश की बहन का ससुराल और काजल का मायका आमने-सामने है। आकाश का अक्सर अपनी बहन के ससुराल आना जाना होता था। इस क्रम में दोनों में प्यार हो गया। प्रेम प्रसंग इतना परवान चढ़ गया कि दोनों एक साथ जीने मरने की बात करने लगे। दोनों ने भाग कर शादी करने का प्लान बनाया तो परिवार के लोगों को दोनों के प्यार की जानकारी हुई। आकाश की मां आंगनबाड़ी सेविका राजपति देवी को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। 14 नवम्बर को आकाश बरुराज काजल के घर पहुंचा और उससे शादी करने पर अड़ गया। तब काजल के परिजनों ने दोनों को कोर्ट ले जाकर शादी करा दी। काजल को ससुराल विदा किया गया था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आकाश कुमार महतो का कुछ गलत युवकों के साथ उठना-बैठना था। आए दिन नये नये युवकों के साथ बाइक पर देखा जाता था। मृतका काजल के भाई ने बताया कि वह आकाश को गलत युवकों के साथ न रहने की हिदायत देता था। बावजूद इसके बहनोई पर कोई फर्क नहीं पड़ता था। उसने बताया कि उसका बहनोई अक्सर बाहर रहता था। पूछने पर कभी पटना में रह कर पढ़ाई करने तो कभी काम करने की बात बताता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।