सेना के अफसरों और पूर्व सैनिकों ने बताया कि अग्निवीर योजना सेना की योजना नहीं है. इसे सेना पर थोपा गया है. इसे अजीत डोभाल ने थोपा. यह RSS का आइडिया है: राहुल गांधी

संसद के बजट सत्र के 6वें दिन लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई. इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र कर महंगाई, बेरोजगारी, अग्निवीर योजना, गरीबी और अडाणी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सेना के अफसरों और पूर्व सैनिकों ने बताया कि अग्निवीर योजना सेना की योजना नहीं है. इसे सेना पर थोपा गया है. इसे अजीत डोभाल ने थोपा. यह RSS का आइडिया है. राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा के दौरान जनता से बात करने का, उनकी समस्याएं सुनने का मौका मिला. उन्होंने कहा कि अभी आपने अग्निवीर योजना की तारीफ की लेकिन बेरोजगार युवा जो सेना में भर्ती के लिए सुबह चार बजे सड़कों पर दौड़ लगाता है, वो इस बात से सहमत नहीं है. इन लोगों का कहना है कि हमें चार साल के बाद सेना से बाहर निकाल दिया जाएगा. राहुल गांधी ने कहा, ”सेना के रिटायर अफसर कह रहे हैं कि अग्निवीर योजना आर्मी की नहीं है. यह योजना आरएसएस की ओर से आई है. गृह मंत्रालय से आई है. यह सेना पर थोपी गई है. अजीत डोभाल ने थोपी है. समाज में इतनी बेरोजगारी है, अग्निवीर के बाद समाज में हिंसा बढ़ेगी. अजीत डोभाल का नाम लेने पर सत्ता पक्ष की ओर से आपत्ति जताई गई और ये कहा गया कि आप उनका नाम नहीं ले सकते. राहुल गांधी और कांग्रेस के सदस्यों ने कहा कि क्यों नहीं ले सकते. वे सदन में नहीं हैं. राहुल गांधी ने कहा, अभिभाषण में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कोई जिक्र नहीं है. अग्निवीर योजना की भी एक लाइन में चर्चा है.

राहुल गांधी ने कहा, ”मैंने यात्रा की. इस दौरान तमिलनाडु, केरल से हिमाचल तक हर राज्य में एक ही नाम सुनने को मिला. अडानी, अडानी, अडानी.” राहुल गांधी ने कहा कि युवा ये पूछ रहे थे कि अडानी की तरह स्टार्टअप शुरू करना है हमें भी. ये जिस बिजनेस में हाथ डालता है, उसी में सफल हो जाता है. उन्होंने कहा कि अडानी पहले दुनिया के अमीरों में 609 नंबर पर थे, कौन सा जादू हुआ कि नौ साल में नंबर दो पर पहुंच गए. इस दौरान कांग्रेस सांसदों ने मोदी है तो मुमकिन है के नारे भी लगाए.
राहुल गांधी ने कहा कि आज जिस सड़क पर चलो और पूछो कि किसने बनाई है तो अडानी का नाम आएगा. हिमाचल का सेब अडानी का है. देश जानना चाहता है कि अडानी का प्रधानमंत्री के साथ कैसे रिश्ते हैं. उन्होंने पीएम मोदी की एक पुरानी तस्वीर निकाली, इसे लेकर सत्ताधारी सांसदों ने हंगामा किया. स्पीकर ओम बिड़ला ने राहुल गांधी को टोका और कहा कि पोस्टरबाजी न करें. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अडानी 2014 में 609वें नंबर से इतने कम समय में दूसरे नंबर तक पहुंच गए. असली मैजिक तब शुरू हुआ जब मोदीजी दिल्ली आए.राहुल गांधी ने कहा कि युवा हमसे पूछ रहे हैं कि अडानी सिर्फ 8-10 सेक्टर्स में हैं. ऐसे में उनकी संपत्ति 2014 में 8 बिलियन डॉलर से 2022 में 140 बिलियन डॉलर कैसे पहुंच गई. राहुल गांधी ने कहा कि एक नियम था जिसके पास हवाई अड्डों का पूर्व अनुभव नहीं है उन्हें एयरपोर्ट के विकास में शामिल नहीं किया जाता. भारत सरकार ने यह नियम बदल दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।