राजस्व बढ़ाने हेतु किए जाने वाले उपायों पर समयबद्ध तरीके से कार्य किया जाना चाहिए- वित्त मंत्री

देहरादून , वित्त मंत्री

श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज रिंग रोड स्थित आयुक्त कर कार्यालय में राज्य में राजस्व बढ़ाने के संबंध में बैठक ली। वित्त मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को राज्य में वृहद स्तर पर राजस्व बढ़ाने हेतु ठोस एवं प्रभावी कार्य योजना बनाने तथा प्रयास करने के निर्देश दिए। वित्त मंत्री ने कहा कि राजस्व बढ़ाने हेतु अन्य राज्यों में अपनाई जाने वाली बेस्ट प्रैक्टिसेज को उत्तराखंड की परिस्थितियों के अनुरूप राज्य में अपनाया जाना चाहिए। राजस्व बढ़ाने हेतु किए जाने वाले उपायों पर समयबद्ध तरीके से कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां भी व्यापारियों को जीएसटी संबंधित प्रक्रियाओं के विषय में संशय हो, वहां पर अधिकारियों द्वारा सकारात्मक संवाद द्वारा व्यापारियों को विश्वास में लिया जाना चाहिए। नियमित जीएसटी दाताओं को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया जाना चाहिए। इस क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले विभागीय अधिकारियों को भी नियमित रूप से प्रोत्साहित तथा सम्मानित किया जाना चाहिए। वित्त मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने हिमालयी राज्यों का जीएसटी एवं राजस्व संबंधित एक कॉन्क्लेव आगामी अक्टूबर में उत्तराखंड में आयोजित करने का सुझाव दिया।इस कॉन्क्लेव में हिमालयी राज्यों की राजस्व संबंधित समान चुनौतियां, समस्याओं एवं समाधान पर चिंतन किया जा सकता है
बैठक में राज्य में राजस्व बढ़ाने हेतु कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा हुई उन्होंने कहा कि व्यापारियों को जीएसटी की सही जानकारी मिल सके, इसके लिए सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक करें, इस बैठक में निचले स्तर तक बात पहुंचाने की दिशा में काम करें। सम्भव हो तो बैठक में डीलर को भी बुलाया जाए। यह भी निर्णय लिया गया कि मुख्य सड़क पर पड़ने वाले धर्मकांटा में सीसीटीवी लगाए, जिससे मालवाहक वाहनों की सही जानकारी मिल सके। कहा कि जीएसटी के जिस भी सेंटर से कम राजस्व प्राप्त हो रहा है उसकी निरंतर समीक्षा करें। डॉ अग्रवाल ने देश में सबसे पहले सर्विस चार्ज को लेकर जागरूकता फैलाने पर विभागीय अधिकारियों को बधाई दी। कहा कि जो लोग अब भी सर्विस चार्ज ले रहे हैं और उसे टर्न ओवर का पार्ट नहीं बना रहे हैं, उनकी पहचान की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।