*जेल से निकलते ही आजम खान को ED ने दबोचा: हाईकोर्ट से मिली थी जमानत, 24 CRPF जवानों के साथ गेट पर था इंतजार, आज PMLA कोर्ट में पेशी* – Nikhil Chetna

*जेल से निकलते ही आजम खान को ED ने दबोचा: हाईकोर्ट से मिली थी जमानत, 24 CRPF जवानों के साथ गेट पर था इंतजार, आज PMLA कोर्ट में पेशी*

 

 

*रामपुर।* समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान को लेकर बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। रामपुर जेल से रिहाई के तुरंत बाद ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 

शनिवार शाम करीब 7:30 बजे आजम खान 346 दिन बाद जेल से रिहा हुए थे। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो पैन कार्ड और फर्जी पासपोर्ट मामले में 29 अक्टूबर को उनकी सजा निलंबित कर जमानत दी थी।

 

*जेल गेट पर पहले से तैनात थी ED -*

 

रिहाई से 15 मिनट पहले ही ED की टीम 15 गाड़ियों और 24 CRPF जवानों के साथ जेल गेट पर पहुंच गई थी। जैसे ही आजम खान बाहर निकले, टीम ने उन्हें हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठा लिया। उनके बेटे अब्दुल्ला आजम भी रिहा हुए और घर रवाना हो गए।

 

*क्यों गिरफ्तार किया?*

 

ये गिरफ्तारी मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है। ED ने 13 अक्टूबर को 54 FIR के आधार पर केस दर्ज किया था। आरोप है कि किसानों की जमीन जबरन लेकर और सरकारी प्रोजेक्ट्स का सामान यूनिवर्सिटी में इस्तेमाल कर 499 करोड़ की यूनिवर्सिटी बनाई गई, जबकि ITR में सिर्फ 78 करोड़ का खर्च दिखाया गया। ED ने 28 अक्टूबर को यूनिवर्सिटी की 426 करोड़ की जमीन-बिल्डिंग अटैच भी की थी।

 

*अब क्या होगा?*

 

ED आज रविवार सुबह 10 बजे आजम खान को गाजियाबाद की स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश कर कस्टडी की मांग करेगी।

 

जेल से निकलते ही आजम खान ने कहा – _”कानून तो जैसे खत्म ही हो गया है, क्या मुसलमान होने की यही सजा है? हमारी गलती बस इतनी थी कि एक मुसलमान ने यूनिवर्सिटी बनाई।”_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।