*रामपुर।* समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान को लेकर बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। रामपुर जेल से रिहाई के तुरंत बाद ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार शाम करीब 7:30 बजे आजम खान 346 दिन बाद जेल से रिहा हुए थे। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो पैन कार्ड और फर्जी पासपोर्ट मामले में 29 अक्टूबर को उनकी सजा निलंबित कर जमानत दी थी।
*जेल गेट पर पहले से तैनात थी ED -*
रिहाई से 15 मिनट पहले ही ED की टीम 15 गाड़ियों और 24 CRPF जवानों के साथ जेल गेट पर पहुंच गई थी। जैसे ही आजम खान बाहर निकले, टीम ने उन्हें हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठा लिया। उनके बेटे अब्दुल्ला आजम भी रिहा हुए और घर रवाना हो गए।
*क्यों गिरफ्तार किया?*
ये गिरफ्तारी मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है। ED ने 13 अक्टूबर को 54 FIR के आधार पर केस दर्ज किया था। आरोप है कि किसानों की जमीन जबरन लेकर और सरकारी प्रोजेक्ट्स का सामान यूनिवर्सिटी में इस्तेमाल कर 499 करोड़ की यूनिवर्सिटी बनाई गई, जबकि ITR में सिर्फ 78 करोड़ का खर्च दिखाया गया। ED ने 28 अक्टूबर को यूनिवर्सिटी की 426 करोड़ की जमीन-बिल्डिंग अटैच भी की थी।
*अब क्या होगा?*
ED आज रविवार सुबह 10 बजे आजम खान को गाजियाबाद की स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश कर कस्टडी की मांग करेगी।
जेल से निकलते ही आजम खान ने कहा – _”कानून तो जैसे खत्म ही हो गया है, क्या मुसलमान होने की यही सजा है? हमारी गलती बस इतनी थी कि एक मुसलमान ने यूनिवर्सिटी बनाई।”_