आईसीएसआई के उत्तराखंड स्टेट कॉन्फ्रेंस में स्थानीय कानूनों पर हुआ मंथन

 

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज़ ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के एनआईआरसी एवं देहरादून चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में 27 एवं 28 जून 2026 को शिवा रिज़ॉर्ट, शिवपुरी, ऋषिकेश में दो दिवसीय उत्तराखंड स्टेट कॉन्फ्रेंस–2026 का सफल आयोजन किया गया।

कॉन्फ्रेंस में 50 से अधिक कंपनी सेक्रेटरीज़, विद्यार्थियों एवं अन्य प्रोफेशनल्स ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य विषय स्थानीय कानूनों (Local Laws) पर केंद्रित रहा, जिसमें विशेषज्ञों ने उत्तराखंड में लागू विभिन्न स्थानीय कानूनों एवं उनके व्यावहारिक अनुपालन पर विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती लता सिसोदिया सक्सेना, रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज़/ऑफिशियल लिक्विडेटर, उत्तराखंड तथा विशिष्ट अतिथि श्री विजयंत कुमार वर्मा, रीजनल डायरेक्टर, सेबी (नॉर्दर्न रीजनल ऑफिस), नई दिल्ली रहे।

कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन सीएस (डॉ.) रुचित्रा कपरवाण, चेयरपर्सन, देहरादून चैप्टर द्वारा दिया गया। प्रथम दिवस के उद्घाटन सत्र एवं तकनीकी सत्रों का कुशल संचालन सीएस डॉ. संगीता बग्गा द्वारा किया गया, जबकि द्वितीय दिवस के तकनीकी सत्रों का कुशल संचालन सीएस देवना जुयाल, सचिव, देहरादून चैप्टर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता सीएस अरुण सभरवाल, सीएस प्रणव कुमार, सीएस राहुल सहस्रबुद्धे एवं सीए प्रियांक पांचाल ने स्थानीय कानूनों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों, व्यावहारिक चुनौतियों एवं अनुपालन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में सीएस सुरेश पांडे (सेंट्रल काउंसिल सदस्य), सीएस संतोष पांडे (चेयरमैन, एनआईआरसी), सीएस हिमांशु हरबोला (पूर्व चेयरमैन), सीएस अर्जुन त्यागी (सदस्य), सुश्री गीतांजलि राठौर (रीजनल डायरेक्टर–नॉर्थ), सीएस (डॉ.) रुचित्रा कपरवाण (चेयरपर्सन, देहरादून चैप्टर), सीएस देवना जुयाल (सचिव, देहरादून चैप्टर), सीएस आकांक्षा अग्रवाल (चेयरपर्सन, गोरखपुर चैप्टर) एवं सीएस डॉ. संगीता बग्गा (पूर्व चेयरपर्सन, देहरादून चैप्टर) सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस दो दिवसीय सम्मेलन के सफल आयोजन में ए यू स्मॉल फाइनेंस बैंक का प्रायोजक के रूप में महत्वपूर्ण सहयोग एवं योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।