*15 से 20 जून तक देहरादून में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी और शिविरों का आयोजन*

*देहरादून 15 जून,2026

केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद देहरादून में 15 जून से 20 जून, 2026 तक विशेष प्रदर्शनी एवं जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 जून को जिला पंचायत देहरादून, 18 जून को कालसी एवं डोईवाला, 19 जून को सहसपुर एवं विकासनगर तथा 20 जून को चकराता एवं रायपुर में जनकल्याणकारी शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि शिविरों में आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, लखपति दीदी योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा तथा उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया को गति दी जाएगी।

इसके साथ ही विभिन्न स्थलों पर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की उपलब्धियों और सफलताओं को प्रदर्शित करने वाली विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे नागरिकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी सरल, सुलभ एवं प्रभावी तरीके से प्राप्त हो सके।

कार्यक्रमों में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अनेक जन-जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। प्रदर्शनी स्थलों पर ऑन-द-स्पॉट चित्रकला प्रतियोगिता, वॉक्स-पॉप वीडियो रिकॉर्डिंग, योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा अनुभव साझा करने तथा विभिन्न योजनाओं के लिए मौके पर ही पंजीकरण जैसी गतिविधियां समानांतर रूप से संचालित की जाएंगी।

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे इन प्रदर्शनी एवं पंजीकरण शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लें, सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रता के अनुसार उनका अधिकतम लाभ उठाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।