*देहरादून: शिक्षक संगठनों ने बनाया संयुक्त मोर्चा, जनगणना ड्यूटी के बाद स्कूल चलाने के आदेश का विरोध- एकतरफा कार्यमुक्ति की मांग*

आज दि० 26 अप्रैल 2026 को स्व.पदम सिंह शिक्षक भवन रेसकोर्स देहरादून में जनपदों के पदाधिकारी (राजकीय शिक्षक संघ, जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ) की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उक्त संगठनों के जिलाध्यक्ष / मंत्री एवं ब्लाक अध्यक्ष/मंत्री उपस्थित रहे, जिसमें शिक्षकों की विभिन्न संयुक्त समस्याओं के समाधान के उ‌द्देश्य से संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया, उक्त संयुक्त मोर्चे के सफल संचालन हेतु जिलाध्यक्ष/ मंत्री को संरक्षक मण्डल मनोनीत किया गया, तथा पदाधिकारियों का निम्न प्रकार मनोनयन किया गया।
1. अध्यक्ष – श्री सुभाष झिल्डियाल (जिलाध्यक्ष, रा०शि० संघ देहरादून)
2. वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अनिल कुमार नौटियाल (जिलाध्यक्ष अशा. मध्य.शि.संघ)
3. उपाध्यक्ष – श्री सूरज मद्रवाल (जिलाध्यक्ष जू०हाई शिक्षक संघ, देहरादून।
4. मंत्री – श्री धर्मेन्द्र सिंह रावत (जिलाध्यक्ष) उ. राज्य प्राथ. शि. संघ देहरादून।

उक्त बैठक में उपस्थित पदाधिकारियो एवं शिक्षकों के द्वारा वर्तमान में गतिमान भारत जनगणना – 2027 में शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी हेतु विद्यालय संचालन के पश्चात जनगणना कार्य करने के आदेशों का पुरजोर विरोध किया गया, तथा सर्वसम्मति से निम्नलिखित निर्णय लिए गये।

1. जनगणना कार्ययोजित शिक्षकों को एक तरफ़ा कार्यमुक्त किया जाय तथा वर्तमान में चल रही हीट वेव के कारण दोपहर बाद कार्य संभव नहीं है।
2. जनगणना ड्यूटी विद्यालय के सेवित क्षेत्र या घर के पास में ही लगाई जाय।
3. जनगणना / BLO में से केवल एक ही ड्यूटी लगाई जाय।दोनों ड्यूटी के साथ विद्यालय संचालन संभव ही नहीं है।

अंत में बैठक में पूरे भारत सहित उत्तराखंड में चल रही भयानक हीट वेव के कारण छात्र हित में विद्यालय समयसारिणी को पूर्ववत रखने की मांग की गई।
उक्त बैठक में पदाधिकारियो एवं शिक्षकों की उपस्थिति निम्न प्रकार रही।
1. सुभाष झल्डियाल जिलाध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ देहरादून।
2. अनिल कुमार नौटियाल जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ देहरादन।
3. सूरज मद्रवाल जिलाध्यक्ष जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ देहरादून।
4. धर्मेन्द्र सिंह रावत जिलाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ देहरादून।
5. दिनेश डोबरियाल वरि उपा. देहरादून,
6. गिरीश सेमवाल समु. मंत्री देहरादून,
7. अर्जुन पंवार जिला मंत्री
8. अनुराग चौहान NMOPS अध्यक्ष रायपुर देहरादून।
10. सुधीर काति ब्लाक अध्यक्ष विकासनगर
11.कमल किशोर मिश्रा ब्लाक अध्यक्ष सहसपुर,
12. रामेन्द्र सिंह राणा ब्लाक अध्यक्ष रायपुर
13. नवीन पुण्डीर ब्लाक मंत्री रायपुर
14. राकेश पोखरियाल मंडलमंत्री
16. चण्डी प्रसाद नौटियाल मंत्री
17. विजयपाल सिंह जगवान मंत्री देहरा
18. मामराज सिंह चौहान मंत्री डोईवाला।
19. राजेश गैरोला उपाध्यक्ष देहरादून।
20. राघवेन्द्र मंत्री सहसपुर
21. सुनील कुमार आर्य व्यय निरी. देहरादून
22. महावीर सिंह मेहता उपा० देहरादून,
23. अरविंद अध्यक्ष रायपुर ।
24. देवेन्द्र संगोई मंत्री देन ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *