उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से राजधानी दून में तीन दिवसीय इंडिया ट्रेवल मार्ट हुआ शुरू

देहरादून । उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से राजधानी दून में तीन दिवसीय इंडिया ट्रेवल मार्ट (आईटीएम) हुआ शुरू। मार्ट का शुभारंभ उत्तराखंड पर्यटन की अपर निदेशक पूनम चंद व अजय गुप्ता, प्रबंध निदेशक, आईटीएम ने रिबन काटकर किया। आईटीएम 11 से 13 नवंबर तक सुभाष रोड़ स्थित होटल पैसिफिक में आयोजित किया जा रहा है।

अपर निदेशक पूनम चंद ने कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रम का उदेश्य लोगों को एक साथ लाना और घरेलू पर्यटन के साथ इन बाउंड व आउट बाउंड पर्यटन को एक अलग शैली में बढ़ावा देना है।

इंडिया ट्रैवल मार्ट में उत्तराखंड पर्यटन, लक्ष्यद्वीप पर्यटन, गढ़वाल मंडल विकास निगम, कुमाऊं मंडल विकास निगम सहित गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, बैंगलोर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, अंबाला, चंडीगढ़ के टूर ऑपरेटरों एवं ट्रैवल एजेंटों के साथ ही गॉडविन होटल, हॉलिडे कॉन्सेप्ट्स, लमरींन होटल एंड रिसोर्ट, फॉर लीफ होटल एंड रिसोर्ट, ब्रिंजिल होटल, मधुबन होटल, रमाडा होटल, पैसिफिक होटल, आनंदवन जंगल रिजॉर्ट ऋषिकेश, होटल डिवाइन लक्ष्मी गंगा, ऋषिकेश, स्टोत्रक हॉस्पिटैलिटी सहित पैन इंडिया के होटल व्यवसायी शिरकत कर रहे हैं। भारत में पर्यटन क्षेत्र को एक नयी उड़ान देने के लिए एक छत के नीचे प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी इंडिया ट्रैवल मार्ट का आयोजन किया गया है।

अजय गुप्ता, प्रबंध निदेशक, आईटीएम ने कहा कि विशेषकर देहरादून और आसपास के शहरों के लोगों के लिए आगामी गर्मी के मौसम और होली के त्यौहार को देखते हुए, हमने विशेष रूप से आकर्षक पैकेज डिज़ाइन किए हैं। इंडिया ट्रैवल मार्ट को आयोजित करने का मूल उद्देश्य दुनिया भर में पर्यटन जागरूकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिन आईटीएम देहरादून में पर्यटन क्षेत्र के केंद्र के रूप में काम करेगा और एक छत के नीचे यात्रा व्यापार को आकर्षित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।