आज का राशिफल

🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🌤️ *दिनांक – 02 नवम्बर 2025*
🌤️ *दिन – रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2082*
🌤️ *शक संवत – 1947*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – हेमंत ऋतु*
🌤️ *मास – कार्तिक*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – एकादशी सुबह 07:31 तक तत्पश्चात द्वादशी*
🌤️ *नक्षत्र – पूर्वभाद्रपद शाम 05:03 तक तत्पश्चात उत्तरभाद्रपद*
🌤️ *योग – व्याघात रात्रि 11:11 तक तत्पश्चात हर्षण*
🌤️ *राहुकाल – शाम 04:37 से शाम 06:02 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:43*
🌤️ *सूर्यास्त – 06:01*
👉 *दिशाशूल – पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- त्रिस्पृशा देवउठी-प्रबोधिनी एकादशी* *(भागवत), कपूर आरती, चतुर्मास समाप्त, तुलसी विवाह प्रारंभ,*
*पंचक द्वादशी क्षय तिथि*
💥 *विशेष – हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l  राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता हैl*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
🕉️~*वैदिक पंचांग* ~🕉️

🌷 *सोमप्रदोष व्रत* 🌷
🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 03, नवम्बर सोमवार को सोमप्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*
👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*
🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*
🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*
🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें। उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।*
👉🏻 *ये उपाय करें*
*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🌷 *तुलसी* 🌷
🙏🏻 *ब्रह्मवैवर्त पुराण, प्रकृति खण्ड के अनुसार*
🌷 *सुधाघटसहस्रेण सा तुष्टिर्न भवेद्धरेः।*
*या च तुष्टिर्भवेन्नृणां तुलसीपत्रदानतः।।*
*गवामयुतदानेन यत्फलं लभते नरः।*
*तुलसीपत्रदानेन तत्फलं लभते सति।।*
🙏🏻 *हजारों घड़े अमृत से नहलाने पर भी भगवान श्रीहरि को उतनी तृप्ति नहीं होती है, जितनी वे मनुष्यों के तुलसी का एक पत्ता चढ़ाने से प्राप्त करते हैं।दस हजार गोदान से मानव जो फल प्राप्त करता है, वही फल तुलसी-पत्र के दान से पा लेता है।*
🙏🏻 *ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार*
*जो पुरुष कार्तिक मास में श्रीहरि को तुलसी अर्पण करता है, वह पत्र-संख्या के बराबर युगों तक भगवान के धाम में विराजमान होता है। फिर उत्तम कुल में उसका जन्म होता और निश्चित रूप से भगवान के प्रति उसके मन में भक्ति उत्पन्न होती है, वह भारत में सुखी एवं चिरंजीवी होता है।*
🌷 *शिबिराम्यन्तरे भद्रा स्थापिता तुलसी नृणाम् ।*
*धनपुत्रप्रदात्री च पुण्यदा हरिभक्तिदा ।।*
*प्रभाते तुलसीं दृष्ट्वा स्वर्णदानफलं लभेत् । ब्रह्मवैवर्तपुराण, श्रीकृष्णजन्मखण्ड, अध्याय 103)*
🌿 *घर के भीतर लगायी हुई तुलसी मनुष्यों के लिये कल्याणकारिणी, धन – पुत्र प्रदान करनेवाली, पुण्यदायिनी तथा हरिभक्ति देने वाली होती है । प्रातःकाल तुलसी का दर्शन करने से सुवर्ण – दान का फल प्राप्त होता है।*
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🙏🏻🌹🌷🌻☘🌸🌹🌼🌺💐🌷🙏🏻🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
पंचक

प्रारंभ: 31 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) सुबह 6:48 बजे

समाप्ति (उस काल की): 4 नवंबर 2025 (मंगलवार) दोपहर 12:34 बजे

🌼 🎂 जिनका आज जन्मदिन है उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ, बधाई एवं शुभाशीष 🎂 🌼
🌷 आपका जीवन सदैव चंद्रमा की शीतलता, शिव कृपा और शुभ ऊर्जा से परिपूर्ण रहे।
आपके हर स्वप्न साकार हों, और आपका मार्ग सदैव प्रकाशमान रहे। 🌕

🌕 जन्मांक 2 : चंद्रस्वरूप व्यक्तित्व 🌕
(जिनका जन्म किसी भी माह की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो)

🕉️ “चन्द्रमा मनसो जातः” —
अर्थात् चंद्रमा मन का अधिपति है।
इसी कारण जन्मांक 2 वाले जातक अत्यंत कोमल, भावुक, कल्पनाशील और दयालु स्वभाव के होते हैं।

आपके भीतर सच्चे प्रेम, करुणा और संवेदना की धारा प्रवाहित होती है। दूसरों के सुख-दुख से आप सहज ही जुड़ जाते हैं।
आपका हृदय निर्मल और भावनाएँ गहरी होती हैं, किंतु चंद्र के समान ही आपके मन में कभी-कभी उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।
कभी अत्यंत प्रसन्न तो कभी मौन और चिंतनशील — यही आपकी पहचान है।

आपमें अभिमान का अभाव, और जीवन में सरलता, शालीनता तथा स्नेह आपका आभूषण हैं।
निर्णयों में अस्थिरता आपकी चुनौती है, किंतु यदि आप धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखें तो सफलता निश्चित रूप से आपके चरण चूमेगी।

🌸 शुभ संकेत एवं जीवन मार्ग 🌸

🔹 शुभ दिनांक: 2, 11, 20, 29
🔹 शुभ अंक: 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
🔹 शुभ वर्ष: 2027, 2029, 2036
🔹 शुभ रंग: सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
🔹 ईष्टदेव: भगवान शिव एवं बटुक भैरव
🔹 शुभ रत्न: मोती (चंद्रमणि), रजत (चाँदी) धारण करें

🌺 जन्मतिथि अनुसार भविष्यफल 🌺

यह वर्ष संयम और सजगता का है। किसी नए कार्य या योजना की शुरुआत करने से पूर्व वरिष्ठों या गुरुजनों की सलाह लें।
व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा, परंतु भावनात्मक निर्णयों से बचना होगा।
स्वास्थ्य की दृष्टि से मानसिक शांति बनाए रखें।
पारिवारिक विषयों में संवाद बनाए रखें, और अनावश्यक दखलअंदाज़ी से दूर रहें।

लेखन, संगीत, कला, वाणी और रचनात्मक क्षेत्रों में आपके लिए यह समय उन्नति का मार्ग खोलेगा।

📜 “धैर्यं सर्वत्र साधनम्” —
धैर्य और शांत चित्त से आप हर परिस्थिति पर विजय पा सकते हैं।
आपका जीवन चंद्रमा की शीतलता, सौंदर्य और करुणा से आलोकित है। 🌙

 

♈ मेष राशि (Aries) 🔥

नाम अक्षर: अ, ल, ई, इ
स्वामी ग्रह: मंगल
शुभ रंग: लाल, नारंगी
शुभ अंक: 9
आज का फल:
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप आकर्षण का केंद्र बनेंगे। आत्मविश्वास से कठिन परिस्थितियों को संभाल लेंगे। माता-पिता से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।
शुभ सुझाव: किसी नए कार्य की शुरुआत से पहले हनुमान चालीसा का पाठ करें।

♉ वृषभ राशि (Taurus) 💎

नाम अक्षर: उ, वा, वी, वू, वे, वो
स्वामी ग्रह: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी, सफेद
शुभ अंक: 6
आज का फल:
नौकरी की तलाश में शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में मंगलमय आयोजन संभव है। धन लाभ के योग हैं। सेहत में सुधार रहेगा।
शुभ सुझाव: देवी लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें।

♊ मिथुन राशि (Gemini) 💬

नाम अक्षर: क, छ, घ, च, ह
स्वामी ग्रह: बुध
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
आज का फल:
काम पर ध्यान दें। जल्दबाज़ी में कोई निर्णय न लें। संतान की ओर से प्रसन्नता मिलेगी। नए अवसरों के संकेत हैं।
शुभ सुझाव: हरे रंग के वस्त्र धारण करें व गौ-सेवा करें।

♋ कर्क राशि (Cancer) 🌙

नाम अक्षर: ड, ढ, ह, म
स्वामी ग्रह: चंद्र
शुभ रंग: सफेद, क्रीम
शुभ अंक: 2
आज का फल:
धन संबंधित निर्णयों में सावधानी रखें। विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। व्यापारिक योजनाओं में बदलाव संभव है।
शुभ सुझाव: चावल का दान करें व चंद्र देव को दूध अर्पित करें।

♌ सिंह राशि (Leo) ☀️

नाम अक्षर: म, ट, त, ठ
स्वामी ग्रह: सूर्य
शुभ रंग: सुनहरा, नारंगी
शुभ अंक: 1
आज का फल:
परिवार में शांति बनी रहेगी। अनुभव का लाभ मिलेगा। सिरदर्द की समस्या संभव। पूजा-पाठ से मन शांत रहेगा।
शुभ सुझाव: तांबे के पात्र में जल अर्पित करें।

♍ कन्या राशि (Virgo) 💬

नाम अक्षर: प, ठ, ण, ट, पे, पो
स्वामी ग्रह: बुध
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
आज का फल:
आत्मविश्वास से भरा दिन। विरोधियों से सावधान रहें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
शुभ सुझाव: तुलसी को जल अर्पित करें व बुधवार का व्रत करें।

♎ तुला राशि (Libra) 💎

नाम अक्षर: र, त, रो, री
स्वामी ग्रह: शुक्र
शुभ रंग: नीला, सफेद
शुभ अंक: 6
आज का फल:
नौकरी में प्रगति, मनोकामना पूर्ति के योग। पुराना विवाद सुलझेगा। संतान सफलता से प्रसन्नता होगी।
शुभ सुझाव: माता लक्ष्मी की आराधना करें।

♏ वृश्चिक राशि (Scorpio) 🔥

नाम अक्षर: न, य
स्वामी ग्रह: मंगल
शुभ रंग: लाल, भूरा
शुभ अंक: 9
आज का फल:
सेहत पर ध्यान रखें। विरोधियों से सावधानी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। कार्य में सतर्कता रखें।
शुभ सुझाव: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएँ।

♐ धनु राशि (Sagittarius) 📿

नाम अक्षर: भ, ध, फ, ढ, भे
स्वामी ग्रह: बृहस्पति
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
आज का फल:
नौकरी परिवर्तन का योग। प्रमोशन की संभावना। किसी विवाद का समाधान होगा।
शुभ सुझाव: पीले वस्त्र पहनें व गुरुवार को व्रत रखें।

♑ मकर राशि (Capricorn) 🪐

नाम अक्षर: ख, ज, ग, श, स, श्र
स्वामी ग्रह: शनि
शुभ रंग: नीला, काला
शुभ अंक: 8
आज का फल:
मौज-मस्ती व विश्राम का दिन। धार्मिक कार्यों में रुझान रहेगा। धन उधार देने से बचें।
शुभ सुझाव: शनिवार को तिल का दान करें।

♒ कुंभ राशि (Aquarius) 🪐

नाम अक्षर: ग, स, श, सी, सू, सो, द
स्वामी ग्रह: शनि
शुभ रंग: आसमानी, नीला
शुभ अंक: 8
आज का फल:
सुख-सुविधाओं में वृद्धि। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। खर्चों में संयम रखें।
शुभ सुझाव: पीपल वृक्ष की सेवा करें।

♓ मीन राशि (Pisces) 📿

नाम अक्षर: द, च, झ, थ, दी, दू, दे, दो, चा
स्वामी ग्रह: बृहस्पति
शुभ रंग: पीला, सुनहरा
शुभ अंक: 3
आज का फल:
नई नौकरी या प्रमोशन का योग। अतिथि आगमन से घर में प्रसन्नता। मान-सम्मान बढ़ेगा।
शुभ सुझाव: केसर तिलक लगाएँ व गुरुवार को गरीबों को भोजन कराएँ।

🌸 🔔 आज का सामान्य शुभ संदेश:
“धैर्य और नम्रता आपके हर प्रयास को सफल बनाएंगे। शुभ कार्यों का शुभारंभ आज दोपहर 12:15 से 2:30 के बीच करें।”

🕉️ आपका दिन मंगलमय हो — जय श्री गणेशाय नमः 🙏
🌻🌻🌻🌻कथा व्यास भागवत किंकर वाणी विलास कक्त्वान कृष्ण शास्त्री श्रीधाम अयोध्या जी 🌸🌸🌸
वैदिक यज्ञ अनुष्ठान पुराण वाचन कथाओं के लिए संपर्क सूत्र 🌸मो.8859025255////9760453629

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *