बेटियों की पढ़ाई की ज्वाला जलाए रखेगा, प्रशासन का नोबल प्राजेक्ट नंदा सुनंदा, – Nikhil Chetna

बेटियों की पढ़ाई की ज्वाला जलाए रखेगा, प्रशासन का नोबल प्राजेक्ट नंदा सुनंदा,

देहरादून 05 अगस्त, 2025:  गरीब, अनाथ एवं असहाय बालिकाओं को स्नातक स्तर तक शिक्षित करने एवं कौशल शिक्षा प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी सविन के महत्वाकांशी प्राजेक्ट ‘‘नंदा-सुनदा’’ अन्तर्गत आज 18 बालिकाओं की को 6.17 लाख धनराशि के चैक वितरित किए गए। प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा अन्तर्गत अब तक 19.24 लाख धनराशि से 56 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित की गई है।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा अन्तर्गत पात्र बालिकाओं का चयन करने हेतु चयन समिति के सदस्यों, ग्राउण्ड स्टॉफ और उनकी टीम की प्रशंसा की उनके द्वारा उत्साहपूर्वक इस कार्य में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट निंरतर चलता रहे तथा इसी प्रकार पात्र बालिकाओं की शिक्षा को पनुर्जीवित करता रहे। एक बच्चे की मदद करना पूरे परिवार की मदद करना है इससे बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है। असहाय सकंटाग्रस्त परिवार की बेटिया पढना चाह रही हैं आगे बढना चाह रही हैं यह अच्छी बात है। बालिकाओं को प्रशासन किस प्रकार सहायता कर सकता है इसके लिए प्रशासन सदैव प्रयासरत है। उन्होंने बच्चों का हौसला बढाते हुए कहा कि बच्चे अपनी शिक्षा की ज्वाला को सदैव जिंदा रखे। उन्होंने कहा कि बच्चे अपनी शिक्षा से कभी समझौता न करंे तथा महापुरूषों की बायोग्राफी पढे जो उनकी बायोग्राफी से शिक्षा मिलती है वह किसी से नही मिलेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा भले ही जिला प्रशासन की पहल है किन्तु यह मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार की प्रेरणा और समर्थन से आगे बढ रहा है जिन्होंने नवाचार एवं जन कल्याणकारी प्रोजेक्ट में सदैव समर्थन दिया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने टीम का आभार व्यक्त किया तथा बच्चों का हौसला बढाया आगे बढते रहे प्रशासन हरसंभव सहायता करेगा। इस अवसर संयुक्त मजिस्टेªट हर्षिता सिंह ने बालिकाओं का हौसला बढाया।ं मा0 मुख्यमंत्री के संकल्प से प्रेरित डीएम का प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा हिट; 56 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित की गई हैं। डीएम ने आज 18 बालिकाएं बनी नंदा सुनंदा को 6.17 लाख के चेक वितरित किए हैं। अब तक नंदा सुनंदा अन्तर्गत 56 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित की गई है अब तक 19.24 लाख धनराशि वितरित की गई है।
प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा अन्तर्गत आज हर्षिता भट्ट बीएससी ओटीडी मेडिकल सांइस एंड रिसर्च, गौरी जेठुली कक्षा 6 नवचेतना हाईस्कूल एकेडमी, वैष्णवी जेडूली कक्षा 3 पैसिफिक कॉन्वेंट स्कूल, कल्पना कक्षा 6 होरीजोन स्कूलं, अनुष्का बीएससी मेडिकल टेक्नालॉजी ओटी स्वामी हिमालय विश्वविद्यालय, कु0 जोया 5वीं चौधरी राधालाल मेमोरियल एकेडमी, कु0 सानिया कक्षा 11, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, कु0 आराध्या कक्षा 2 ड्यूड्राप स्कूल, कु0 आकांक्षा चढ्ढा एमएचए मास्टर्स न हॉस्पिटल एडमिशट्रेशन, कु0 दीपिकास बीएससी नर्सिंग साई कालेज ऑफ नर्सिग, कु0 जानवी रावत कक्षा 11ं, एसजीआरआर रेसकोर्स, कु0 मानसी नैनवाल श्री गुरूरामराय यूनिवर्सिटी, प्रियांशी जैन बीए प्रथम वर्ष आईटीएम देहरादून, कु0 आन्हा सैफी कक्षा 12, कु0 सेहरीश सैफी 9वीं, कु0 तैयबा सैफी एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, सृष्टि आर्य कक्षा 12 एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, जैनिक खत्री कक्षा 4 पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय, शिंवागी बीए एण्ड एमसी (डिजिटल) यूपीईएस, अनिष्का कंसवाल कक्षा 8 एसजीआरआर पब्लिक स्कूल की शिक्षा पुनर्जीवित की गई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, संयुकत मजिस्टेªट हर्षिता सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित बाल विकास विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।