पीएनबी ने लॉंच किया “पीएनबी निर्माण 2025”- ग्राहकों को सशक्त बनाने हेतु एक विशेष रिटेल ऋण कैंपेन

देहरादून- 23 अप्रैल 2025: सार्वजनिक क्षेत्र में देश के प्रमुख बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 20 जून 2025 तक अपने विशेष संस्करण रिटेल ऋण कैंपेन “पीएनबी निर्माण 2025” की घोषणा की है। यह अभियान सभी पीएनबी शाखाओं के साथ-साथ इसके डिजिटल प्लेटफॉर्म – पीएनबी वन एप और आधिकारिक वेबसाइट. के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इस पहल के अंतर्गत पीएनबी गृह और कार ऋणों के लिए जीरो प्रोसेसिंग और डाक्यूमेंटेशन शुल्क, जैसे विशेष लाभ प्रदान कर रहा है, साथ ही एक निर्दिष्ट राशि से अधिक के गृह ऋण अधिग्रहण के लिए नि:शुल्क एनईसी, कानूनी और मूल्यांकन भी दे रहा है।

इस अवसर पर बोलते हुए, पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री अशोक चंद्र ने कहा: “पीएनबी में, हम ग्राहकों को उनकी गृह और कार स्वामित्व की यात्रा को सरल बनाने वाले खास वित्तीय समाधानों के साथ सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ‘पीएनबी निर्माण 2025’ के साथ, हमारा लक्ष्य अपने मूल्यवान ग्राहकों के लिए वित्तपोषण की प्रक्रिया को सरल और तेज करना है।”

इन लाभों के अलावा, इस अभियान में लागू नियमों और शर्तों के अधीन, गृह, कार और शिक्षा ऋणों पर 5 आधार अंकों (बीपीएस) की ब्याज दर रियायत भी शामिल है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।