मा0 विधायक सविता कपूर ने लाभार्थियों को सौंपे चेक, कई विभागों ने लगाए स्टॉल – Nikhil Chetna

मा0 विधायक सविता कपूर ने लाभार्थियों को सौंपे चेक, कई विभागों ने लगाए स्टॉल

उत्तराखंड सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने पर देहरादून की कैंट विधानसभा स्थित साधुराम इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा0 विधायक सविता कपूर ने की। इस दौरान मा0 विधायक ने लाभार्थियों को चैेक वितरित किए तथा विभिन्न विभगों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया।

मा0 विधायक सविता कपूर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर समाज में समानता स्थापित की है। उन्होंने बताया कि लखपति दीदी योजना जैसी पहलें महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने जनमानस से शिविर में लगाए गए विभागीय स्टॉल को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

जनता को एक ही छत के नीचे योजनाओं का लाभ

एसडीएम हरि गिरि ने कहा कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ देना है। दस्तावेजों की कमी के कारण कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे, इसके लिए प्रशासन 10 दिनों के भीतर आवश्यक दस्तावेज तैयार कर लाभ पहुंचाएगा।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा करते हुए कहा कि नकल विरोधी कानून और भू-कानून जैसे निर्णयों ने उत्तराखंड को देश में नई पहचान दिलाई है।

 

विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ वितरण

शिविर में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, कृषि, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, बिजली, श्रम और राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए। पात्र लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

शिविर में 773 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ। इस अवसर पर एसडीएम हरि गिरि, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव, एसीएमओ प्रदीप राणा, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा जोगेंद्र सिंह पुंडीर, तीन मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, आशीष शर्मा, राहुल चौहान और 15 पार्षद उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।