कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए दिग्विजय सिंह और शशि थरूर का नाम सामने आ रहा है !!!

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव रोचक होता जा रहा है. दिग्विजय सिंह की चुनाव में एंट्री ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है. लेकिन अभी चुनाव को लेकर कई सवाल सामने हैं जिनके जवाब मिलने बाकी हैंजैसे क्या अब चुनाव शशि थरूर बनाम दिग्विजय सिंह होगा? या किसी और उम्मीदवार की भी चुनाव में एंट्री होगी. दूसरा सवाल यह है कि क्या दिग्विजय को खड़ा करना सिर्फ अशोक गहलोत के लिए संदेश भर तो नहीं है? दिग्विजय सिंह के कांग्रेस  अध्यक्ष पद केेे चुनाव  मैं उतरने की वजह राजस्थान में मचा कोहराम है.यह प्रेशर पॉलिटिक्स का हिस्सा हो सकता है. ताकि गहलोत पर दबाव बनाया जा सके कि वह सचिन पायलट से लड़ाई छोड़कर अध्यक्ष पद चुनाव की तरफ ध्यान दें. दिग्विजय सिंह के चुनाव में उतरने के पीछे कई अन्य संदेश भी हैं. जैसे दिग्विजय चुनाव में उतरकर यह बताना चाहते हैं कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है और कोई भी चुनाव लड़ सकता है. खबरें ये भी हैं कि दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ेंगे लेकिन देशभर में अपना प्रचार करने नहीं जाएंगे. इसके उलट पर भारत जोड़ो यात्रा मैं अपने हिस्से की भूमिका अदा करेंगे .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *