होटल हयात सेंट्रिक परिसर में पेस्ट्री और चाय-कॉफी लाउंज, बुरांश लोकल इंस्पायर्ड का अनावरण*

 

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने हयात सेंट्रिक में उत्तराखंड की पाक विरासत को समर्पित पेस्ट्री और चाय-कॉफी लाउंज, बुरांश लोकल इंस्पायर्ड से बने खाद्य एवं पेय पदार्थों का अनावरण किया।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने होटल हयात सेंट्रिक परिसर में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पेस्ट्री और चाय-कॉफी लाउंज, बुरांश लोकल इंस्पायर्ड का अनावरण किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हयात सेंट्रिक ने उत्तराखंड की पाक विरासत को आगे बढ़ाते हुए एक बड़ी पहल की है।

पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अपनी तरह का यह पहला लाउंज, बुरांश उत्तराखंड की समृद्ध पाक विरासत को और अधिक समृद्ध करेगा। हयात सेंट्रिक देहरादून ने स्वास्थ्य और पौष्टिक खाद्य पदार्थ को बढ़ावा देने की यह एक अभिनव पहल की है। बुरांश के मेनू में बुरांश पेस्ट्री, जौनसार पेस्ट्री, सिकडे कुकीज़ और बुरांश कहवा जैसे व्यंजनों को शामिल करना बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है।

उन्होंने उत्तराखंड की उपज और उनके स्वास्थ्य लाभों को उजागर करने और स्थानीय भोजन के अनुभवों के लिए एक मंच बनाने के हयात के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हिमालय के फूल बुरांश के नाम पर और स्थानीय रूप से उगाए गई सामग्री को अपने कलात्मक पेस्ट्री और विशेष पेय पदार्थों में शामिल करके बड़ा काम किया है।

श्री महाराज ने कहा कि बुरांश सिर्फ़ एक लाउंज नहीं है, यह उत्तराखंड की जीवंत संस्कृति और परंपराओं का उत्सव भी है। इस प्रयास के ज़रिए, हम मेहमानों को एक विशिष्ट अनुभव प्रदान करने की उम्मीद करते हैं जो उन्हें क्षेत्र की समृद्ध पाक कला और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ता है।

इस अवसर पर हयात सेंट्रिक देहरादून के महाप्रबंधक अजीत सिंह गांधी, विजय भट्ट सहित होटल के अनेक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।