*मंत्री बोले – पूर्व सैनिकों का संपूर्ण समर्थन भाजपा के साथ, केदारनाथ उप चुनाव में आशा नौटियाल की बड़े अंतर से जीत में पूर्व सैनिकों की होगी अहम भूमिका

रुद्रप्रयाग 14 नवम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत आज अगस्त्यमुनि सौडी में अस्थाई चुनावी कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में आयोजित पूर्व सैनिक एवं अर्द्धसैनिक सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर विभिन्न सैनिक संगठनों से पहुंचे पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं व वीर नारियों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक और वीर नारियां भी उपस्थित रही।

इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से केदारनाथ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जिसपर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने भाजपा के पक्ष में मतदान की हामी भरी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक सेवानिवृत कैप्टन हरि सिंह द्वारा की गई। इस दौरान पूर्व सैनिकों द्वारा सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत भी किया गया।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारी सेना के शौर्य एवं पराक्रम का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड वीरभूमि भी है, यहां से प्रत्येक परिवार सैनिक पृष्ठभूमि से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि हमें भारतीय सेना पर गर्व है, जिनकी वजह से हम सुरक्षित है।सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है और केदारनाथ के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपार स्नेह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा सेना का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि दीपावली, होली और अन्य कोई भी विशिष्ट दिन होता है तो वह सेना के बीच में जाकर उनके साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वन रैंक वन पेंशन से सैनिकों का मनोबल बढ़ाने का काम किया है।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक सैनिक पुत्र है, वह खुद भी एक पूर्व सैनिक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस केदारनाथ की पावन धरती से कहा कि था 21वीं सदी का तीसरा दशक को उत्तराखण्ड का दशक है और इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सैनिकों के उत्थान और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर उनको लाभान्वित किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह से केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की। इस दौरान विधायक भरत चौधरी ने भी संबोधित किया और भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की।
इस अवसर पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, चुनाव प्रभारी आदित्य कोठरी, भाजपा नेता सेवानिवृत कर्नल अजय कोठियाल, सेवानिवृत कैप्टन हरि सिंह, कार्यक्रम संयोजक पूर्व सैनिक प्रेम सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता दान सिंह रावत, सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शमशेर बिष्ट सहित बड़ी संख्य में पूर्व सैनिक और वीर नारियां भी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।