छापेमारी कर लौट रही पुलिस पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग !!!

घटना सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव के नजदीक हुआ, जब सिसवन थाना की पुलिस टीम देर रात्र छापेमारी कर लौट रही थी. पुलिस की गाड़ी जैसे ही ग्यासपुर के समीप पहुंची तो तीन की संख्या में सड़क के किनारे बैठे संदिग्ध लोगों पर पुलिस की नजर पड़ी. इसके बाद पुलिस की टीम ने शक के आधार पर उन्हें रोकने का प्रयास किया तो अपराधी वहां से भागने लगे. इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा करना शुरू किया तो अपराधियों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.

फायरिंग के दौरान एक सिपाही को दो गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. गोली की आवाज सुनकर एक अधेड़ व्यक्ति अपने खिड़की से आकर देखने लगा, तब तक अपराधियों की एक गोली अधेड़ को भी लग गई, जिसके बाद वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आनन-फानन में दोनों को सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां सिपाही को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया, जबकि अधेड़ व्यक्ति का इलाज चल रहा है.

मृतक सिपाही की पहचान पटना जिले के मसौढ़ी के रहने वाले रामाशीष प्रसाद के पुत्र बाल्मीकि यादव के रूप में हुई है. वही, दूसरे घायल व्यक्ति की पहचान ग्यासपुर गांव के रहने वाले सेराजुद्दीन खान के रूप में हुई है. मृतक सिपाही सिसवन थाना में सिपाही के पद पर तैनात था. फिलहाल घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पूरे गांव में पुलिस गश्त कर रही है. जिले में नाकाबंदी कर अपराधियों की खोजबीन शुरू कर दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।