एलोपैथिक के साथ ही प्राकृतिक चिकित्सा से भी संभव है रोगों का इलाज : डा. एसडी जोशी – Nikhil Chetna

एलोपैथिक के साथ ही प्राकृतिक चिकित्सा से भी संभव है रोगों का इलाज : डा. एसडी जोशी

देहरादून। प्रख्यात वरिष्ठ फिजिशियन डा. एस.डी. जोशी ने कहा है कि एलोपैथिक के साथ ही नेचुरोपैथी से भी मरीजों का इलाज संभव है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर मरीज की दोस्ती प्रकृति और पर्यावरण से करा दे तो वह जल्द स्वस्थ हो सकता है। डा. एस.डी. जोशी के नेतृत्व में डाक्टरों का एक ग्रुप अब मरीजों का ईलाज के साथ-साथ उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए प्रेरित करेगा।

देहरादून के जोगीवाला चौक बद्रीपुर स्थित शंकर पॉली क्लीनिक में डा. एस.डी. जोशी ने आज एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने साल 2024 की अपनी कार्ययोजना को सामने रखा। डा. एस.डी. जोशी ने कहा कि मरीज यदि अपनी बीमारी के दौरान प्रकृति से नाता जोड़ लें तो उसे स्वस्थ होने में सहायता मिलेगी साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि यदि सांस का मरीज कहीं लोगों को कूड़ा जलाते हुए देखे तो उसे रोके, इसके अलावा अधिक प्रदूषण वाले वाहन चालक को भी सचेत करे। इसी तरह अन्य लोग भी पर्यावरण जागरूकता को लेकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि दून के डॉक्टरों का एक गु्रप इसी तरह मरीजों को नेचर के प्रति जागरूक करने का काम करेगा। गौरतलब है कि नेचुरोपैथी में सभी बीमारियों का इलाज प्राकृतिक तरीके से ही किया जाता है और यह चिकित्सा, थेरेपी, आहार और गतिविधि का एक संयोजन होता है।

*गढवाल और कुमांऊ मंडल में लगेंगे निशुल्क हैल्थ कैंप*
डा. एस.डी. जोशी अभी तक राज्य के विभिन्न जनपदों में 60 से अधिक निशुल्क हैल्थ कैंप लगा चुके हैं। इसमें ईलाज के साथ-साथ दवाईयां व कई तरह की जांचे मुफ्त की जाती हैं। इस साल 2024 की कार्ययोजना की जानकारी देते हुए डा. एस.डी. जोशी ने बताया कि फरवरी माह में चमोली जिले के देवालखंड के खेता गांव में एक निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप विचार एक नई सोच संस्था के साथ मिलकर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सिलक्यारा टनल के निकट ब्रह््र्रमखाल, चमोली के मेल्ठा में भी मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। इसके साथ ही कुमांऊ मंडल के सीमांत जनपदों में निशुल्क हैल्थ कैंप लगाने की योजना है। हैल्थ कैंप के अलावा एक जून को हर साल की तरह विषाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 01 जुलाई में डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों और सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

*मैनकाइंड कंपनी के सहयोग से जरूरतमंदों को बांटे कंबल*
वहीं इस मौके पर डा. एस.डी. जोशी ने प्रसिद्व दवा कंपनी मैनकाइंड कंपनी के सहयोग से जरूरतमंदों को 60 से अधिक कंबल भी वितरित किये। डा. एस.डी. जोशी ने कहा पिछले कई सालों से वह हर साल सर्दियों में मैनकाइंड कंपनी के सहयोग से जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते हैं। यही नहीं वह जो निषुल्क हैल्थ कैंप लगाते हैं उसमें भी मैनकाइंड कंपनी निशुल्क दवाईंयां मुहैया कराती है। डा. एस.डी. जोशी ने कहा मैनकाइंड कंपनी समाजिक क्षेत्र में भी बहुत अच्छा कार्य कर रही है। प्रेसवार्ता में उनके साथ मैनकाइंड के मैनेजर अमित गुप्ता और रवि शर्मा भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।