मानदंड होगा और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी को लाभ मिले, क्या बीपीएल को प्राथमिकता देना गलत है, सरकार गरीबों के लिए है : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री प्रियंक खरगे

बेंगलुरु 31 मई 2023 : कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले लोगों से किये गए वादे के अनुसार पांच ‘गारंटियों’ को लागू करने के लिए कांग्रेस की नवगठित सरकार पर दबाव बढ़ने के बीच राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री प्रियंक खरगे ने बुधवार को कहा कि इन्हें लागू करने के लिए मानदंड और रूपरेखा तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि गारंटियों को लागू करने के लिए मानदंड तय करना होगा, क्योंकि यह करदाताओं के पैसों से जुड़ा हुआ है।

पांच गारंटियों के कार्यान्वयन के मद्देनजर, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया आज विधान सौध में अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। गारंटियों को लागू करने के बारे में, बृहस्पतिवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया जा सकता है। खरगे ने कहा, “हर योजना एक कसौटी पर आधारित होती है, इसके कार्यान्वयन में आपका (जनता का) पैसा, करदाताओं का पैसा खर्च होता है। हमें मानदंड तय करना होगा। बताइए कि केंद्र की (नरेन्द्र) मोदी सरकार की कौन सी योजना मुफ्त है?’

उन्होंने कहा, ”गृह ज्योति, गृह लक्ष्मी, युवा निधि को कैसे लागू करना है–मानदंड और रुपरेखा कल (बृहस्पतिवार) तक तैयार कर ली जाएगी, चिंता करने की कोई बात नहीं है।” उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने राज्य में विधानसभा चुनावों के दौरान सभी परिवारों को ‘गृह ज्योति’ योजना के तहत 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने, ‘गृह लक्ष्मी’ योजना के तहत हर परिवार की महिला मुखिया को 2,000 रुपये की मासिक सहायता देने, गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार के प्रत्येक सदस्य को ‘अन्नभाग्य’ योजना के तहत 10 किलोग्राम मुफ्त चावल देने का वादा किया था। पार्टी ने राज्य में ‘युवानिधि’ योजना के तहत बेरोजगार स्नातक युवाओं को दो साल तक प्रतिमाह 3000 रुपये और (18 से 25 साल तक की आयु के) बेरोजगार डिप्लोमा धारक युवाओं को हर महीने 1,500 रुपये तहत देने तथा सार्वजनिक बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा मुहैया करने का वादा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।