यूपी में दसवीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप का मामला आया सामने, रेप के बाद फेंका तीसरी मंजिल से , छात्रा की मौत

यूपी 28 मई 2023  : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में कक्षा दसवीं की एक छात्रा से स्कूल में गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना को अंजाम देने का आरोप स्कूल के स्कूल के प्रबंधक और खेल शिक्षक पर है. बताया जा रहा है कि सामूहिक बलात्कार के बाद छात्रा को स्कूल की इमारत की तीसरी मंजिल से फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और पोस्टमार्टम के तुरंत बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. उसके पिता ने अपनी मृत बेटी का अंतिम संस्कार किया. घटना शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त एक निजी स्कूल में हुई. स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि 10वीं कक्षा की एक छात्रा की झूले से गिरकर मौत हो गई है. हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में पुलिस ने पाया कि बच्ची स्कूल की इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल से गिरी थी. पुलिस को दी अपनी शिकायत में किशोरी (15) के पिता ने बताया कि गर्मी की छुट्टी में स्कूल बंद होने के बाद भी प्रधानाध्यापक रश्मि भाटिया ने उसे फोन कर स्कूल बुलाया और जब वह पहुंची तब स्कूल प्रबंधक बृजेश यादव और खेल शिक्षक अभिषेक कन्नौजिया ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया एवं इस घटना को छुपाने के लिए उसे स्कूल की सबसे ऊपरी मंजिल से फेंक दिया. पुलिस ने स्कूल प्रबंधक बृजेश यादव, प्रधानाध्यापक रश्मि भाटिया और खेल शिक्षक अभिषेक कन्नौजिया के खिलाफ भादंसं की धाराओं 376 डी (सामूहिक बलात्‍कार), 302 (हत्या) , 201 (अपराध के साक्ष्य गायब करना) के तहत मामला दर्ज किया है . बच्‍ची नाबालिग थी इसलिए पास्‍को के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि स्कूल प्रशासन ने घटना के संबंध में अलग-अलग एवं झूठे बयान देकर परिजनों एवं पुलिस को धोखा दिया था और जहां छात्रा ने खून के निशान थे उसे साफ किया था. स्कूल प्रशासन ने घटना से जुड़े अन्य सबूतों को मिटाने की भी कोशिश की.

अयोध्या के पुलिस अधीक्षक (शहर) मधुबन सिंह ने बताया, ‘शनिवार दोपहर छात्रा के परिजनों की तहरीर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक, स्कूल प्रबंधक और एक खेल शिक्षक के खिलाफ नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है.” उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. यह पूछे जाने पर कि क्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई है, सिंह ने कहा, “पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जो प्रति हमारे पास पहुंची है वह पढ़ने योग्य नहीं है और हम रिपोर्ट पढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. आधिकारिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है. ” इस बीच सोशल मीडिया पर लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की. हालांकि अभी तक पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।