पैरंट बनकर क्लास में ली एंट्री फिर बंदूक के दम पर छात्रों को बनाया बंधक – Nikhil Chetna

पैरंट बनकर क्लास में ली एंट्री फिर बंदूक के दम पर छात्रों को बनाया बंधक

पश्चिम बंगाल  :  मालदा जिले में बुधवार को एक व्यक्ति ने बंदूक के दम पर सातवीं क्लास के विद्यार्थियों को बंधक बना लिया. आनन-फानन में पुलिस फोर्स स्कूल में पहुंची और युवक को दबोच लिया. उधर, मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली तो उन्होंने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा काटा, जिन्हें बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया. जब ये घटना घटी तब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता में एक प्रशासनिक बैठक कर रही थीं. उन्हें मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने इस बंधक बनाने वाली घटना को सूझ-बूझ से टालने के लिए पुलिस की प्रशंसा की. जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला पुराने मालदा में मुचिया आंचल चंद्र मोहन हाई स्कूल का है. छात्रों में उस समय दहशत फैल गई, जब एक अज्ञात व्यक्ति क्लास में घुस गया और बंदूक निकाल ली. घटना के समय क्लास में लड़कियों सहित लगभग 35-40 छात्र थे, जिन्होंने बंदूक देखकर चिल्लाना शुरू कर दिया.  टीचर प्रतिभा महंत ने बताया कि युवक ने छात्रों के पेरेंट्स के तौर पर क्लास में एंट्री ली और अचानक बंदूक लहराते हुए उन्हें एक कोने में बैठने के लिए कहा. इसके बाद उसने उन्हें और छात्रों को चुपचाप बैठने की धमकी दी. युवक ने कहा कि प्रशासन उसके लापता बच्चे और पत्नी का पता नहीं लगा पा रहा है, इसलिए उसने ऐसा किया. युवक ने दावा किया कि उसका बच्चा इसी स्कूल का छात्र है. वह प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए ऐसा कर रहा है.चीख-पुकार सुनकर क्लास के पास पहुंचे अन्य टीचरों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने आरोपी को ‘राजू वल्लभ’ के रूप में पहचाना. वह लगातार चिल्ला रहा था कि अगर कोई गोली चलाएगा तो वह भी गोली मार देगा. अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारी को वहां मौजूद लोगों और पुलिस कर्मियों ने दबोच लिया. उसके कब्जे से एक पिस्तौल, कुछ तरल युक्त दो बोतलें और एक चाकू जब्त किया गया है

युवक का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक कागज को लहराते हुए उसने कहा कि राज्य सचिवालय सहित विभिन्न अधिकारियों को उसने अपनी लापता पत्नी और बच्चे की शिकायत दी है, लेकिन किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया. हालांकि, उसके पड़ोसियों के मुताबिक आरोपी व्यक्ति अपनी पत्नी से अलग रहता है और उसका बच्चा उसकी पत्नी के साथ ही रहता है.

मालदा के पुलिस अधीक्षक प्रदीप यादव ने संवाददाताओं से कहा, “स्थिति अब नियंत्रण में आ गई है. हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि वह व्यक्ति में स्कूल और क्लास में कैसे घुसने में कामयाब रहा.”मामले को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने पुलिस की सराहना करते हुए आरोप लगाया कि यह पूरा मामला एक साजिश हो सकता है. मुख्यमंत्री ने राज्य सचिवालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “मालदा स्कूल में बंदूक लहराने वाले व्यक्ति का मामला पागलपन नहीं हो सकता है. मुझे अपनी पुलिस और मीडिया की सराहना करनी चाहिए. मैं मानती हूं कि इसके पीछे दिल्ली की साजिश है. युवक बंधक बनाने की बात कर रहा था. किसने उसे ये आइडिया दिया?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।