अधिकारियों तथा बड़े ठेकेदारों की सांठ-गांठ से विभागों में बड़े काम लगाए जाते हैं – महाराज

उत्तरकाशी। प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज के जनपद में पहुँचने पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जबरदस्त स्वागत किया।

प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज अपने तय कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को जनपद उत्तरकाशी पहुँचे। उनके यहाँ पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने माल्यार्पण, शॉल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा
कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि वह हमेशा से विभागीय अधिकारियों से कहते आए हैं कि हमें नीतियों में बदलाव किए जाने की आवश्यकता है ताकि छोटे-छोटे कार्यों को करने की इच्छा रखने वाले लोग भी लाभान्वित हो सकें। उन्होने कहा कि अधिकारियों तथा बड़े ठेकेदारों की सांठ-गांठ से विभागों में बड़े काम लगाए जाते है, लेकिन जमीन पर काम फिर वही छोटा व्यक्ति करता है और जब पेमेंट की बारी आती है तब बड़ा ठेकेदार भाग निकल जाता है और हमारा आदमी नुकसान में रहता है।

श्री सतपाल ने कहा कि युवाओं को पर्यटन के क्षेत्र में काम करने की आवश्यकता है। सरकार अनेक पर्यटन सर्किट विकसित करने जा रही है, आने वाला दशक उत्तराखंड का होने वाला है। सेना की भर्ती प्रक्रिया शुरू होनी वाली है, युवा इसमें भी भाग्य आजमाए।

विधायक सुरेश चौहान ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का स्वागत करते हुए उनसे आग्रह किया कि पंचायतों के सुदृढ़ीकरण से ही स्थानीय लोगों का विकास हो पाएगा। इसलिए पंचायतों को और अधिक मजबूत किए जाने की आवश्यकता है।

भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि सतपाल महाराज राजनैतिक हस्ती के साथ साथ वैश्विक आध्यात्मिक हस्ती भी हैं। उनके उत्तरकाशी आगमन से हम सब का कल्याण होगा। उन्होने कहा कि चिन्याली सौड में पुलिस थाना जो अन्यत्र शिफ्ट हो रहा था उसे यथावत रखने का आदेश मंत्री जी के दिया है जिससे स्थानीय लोगों में खुशी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।