उत्तराखण्ड़ प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया अपना जौहर

देहरादून | उत्तराखण्ड़ प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2023 के दूसरे दिन ऊंची कूद महिला वर्ग में राजकीय पाॅलीटेक्निक देहरादून की दर्शीता नौटियाल, राजकीय पाॅलीटेक्निक बांसबंगड की मीमाशंा आर्य तथा राजकीय महिला पाॅलीटेक्निक अल्मोड़ा की मीनाक्षी तिवारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।


ऊंची कूद पुरूष वर्ग में राजकीय पाॅलीटेक्निक कनालीछीना के निर्मल भट्ट, राजकीय पाॅलीटेक्निक बाजपुर के अभिषेक कुमार तथा राजकीय पाॅलीटेक्निक पोखरी के दिव्याशुं ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गोला फेंक महिला वर्ग में राजकीय पाॅलीटेक्निक चिन्यालीसौड़ की आंचल पंवार, राजकीय पाॅलीटेक्निक देहरादून की भावना तथा राजकीय पाॅलीटेक्निक अल्मोड़ा की योगिता भोज ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।


गोला फेंक पुरूष वर्ग में राजकीय पाॅलीटेक्निक बांस के सौरभ कुमार बेरी, राजकीय पाॅलीटेक्निक गौचर के सार्थक पुजारी तथा राजकीय पाॅलीटेक्निक काशीपुर के वंश गौड ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर दौड़ महिला वर्ग में राजकीय पाॅलीटेक्निक नरेन्द्रनगर की पायल नेगी, राजकीय महिला पाॅलीटेक्निक देहरादून की कोमल तथा राजकीय पाॅलीटेक्निक श्रीनगर की शालिनी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर दौड़ पुरूष वर्ग में राजकीय पाॅलीटेक्निक टनकपुर के प्रियांशु बोहरा, राजकीय पाॅलीटेक्निक द्वाराहाट के करन चन्द्र आर्य तथा राजकीय पाॅलीटेक्निक श्रीनगर के अभिषेक रावत ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड़ प्राविधिक शिक्षा विभाग के निदेशक आर0पी0 गुप्ता, उत्तराखण्ड़ प्राविधिक शिक्षा परिषद रूड़की के सचिव देशराज, संयुक्त निदेशक डाॅ0 राजेश उपाध्याय एवं ए0ए0 हाशमी, संयुक्त सचिव आई0आर0डी0टी0 डाॅ0 मुकेश पाण्डे, उपनिदेशक एस0के0 वर्मा, एम0के0 कन्याल, प्रधानाचार्य आलोक मिश्रा, आर0पी0 यादव, ओमकार शर्मा, विकास गुप्ता, ए0के0 सिंह, सुरेश कुमार, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।