ओमीक्रोन के सब वेरिएंट BF.7 ने भारत में दी दस्तक

कोविड-19.Surge :  जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील, चीन और अमेरिका में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस बीच केंद्र सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए कमर कस ली है।चीन में कोरोना के जिस वेरिएंट से तबाही मची हुई है। उसी वेरिएंट की भारत में एंट्री हो गई है। ओमीक्रोन के सब वेरिएंट BF.7 के 4 केस भारत में दर्ज किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि गुजरात बायो टेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर ने देश में BF.7 के पहले मामले का पता लगाया है। उन्होंने कहा कि गुजरात में 3 मामले सामने आए हैं।जबकि ओडिशा से एक मामला सामने आया है। इस वेरिएंट का एक केस जुलाई में, दो केस सितंबर में और एक केस नवंबर में मिला है। इन मरीजों का होम आइसोलशन में इलाज किया गया और पूरी तरह से ठीक हो गए। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में एक बैठक की गई है।

चीन में BF.7 के कारण जिस तरह कोरोना के मामले बढ़े हैं। उसके पीछे पिछली लहर में चीनी आबादी में मजबूत इम्यूनिटी का नहीं बनना है।
इतना ही बेहद कम वैक्सीनेशन की वजह से कोरोना संक्रमण के फैलने की आशंका जताई जा रही है। BF.7, Omicron वेरिएंट BA.5 का एक सब-वेरिएंट है। यह बहुत तेजी से फैलता है। यह दूसरे लोगों को बहुत तेजी से संक्रमित कर सकता है।चीन में कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए भारत सरकार एक्शन मोड में आ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने चीन से आने वालों की एयरपोर्ट पर जांच करने को कहा है।

अब चीन से आने वाले लोगों की जांच की जाएगी। मंत्रालय ने अधिकारियों को इससे जुड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्र ने बताया है कि देश में अभी 10 अलग-अलग कोरोना के वेरिएंट हैं। इसमें सबसे ताजा वेरिएंट BF.7 है। इसी के साथ देश में कहीं-कहीं डेल्टा वेरिएंट भी देखने को मिल रहा है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है। मैंने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और निगरानी मजबूत करने का निर्देश दिए हैं। वहीं नीति आयोग  के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने लोगों को वायरस के प्रसार को रोकने के लिए भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।