पर्यटन मंत्री ने “नेपाल कॉलिंग” डेस्टिनेशन प्रमोशन प्रोग्राम-“एक तराई, दो राष्ट्र” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग – Nikhil Chetna

पर्यटन मंत्री ने “नेपाल कॉलिंग” डेस्टिनेशन प्रमोशन प्रोग्राम-“एक तराई, दो राष्ट्र” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

 

 

देहरादून/दिल्ली। भारत और नेपाल का रिश्ता केवल दो पड़ोसी देशों का रिश्ता नहीं है। यह आस्था, संस्कृति और “रोटी-बेटी” का रिश्ता है। माता सीता की जन्मभूमि जनकपुर, भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी और बाबा पशुपतिनाथ, ये सब हमारी साझा विरासत हैं।

 

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को नई दिल्ली, कनाट प्लेस स्थित एक होटल में नेपाल दूतावास और नेपाल पर्यटन बोर्ड द्वारा आयोजित “नेपाल कॉलिंग” डेस्टिनेशन प्रमोशन प्रोग्राम-“एक तराई, दो राष्ट्र” कार्यक्रम में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के लिए यह नाता और भी विशेष है। मान्यता है कि जब भगवान शिव पाण्डवों से बचने के लिए वृषभ रूप में धरती में समाए, तो उनकी पीठ केदारनाथ में प्रकट हुई और उनका शीश नेपाल के भक्तपुर स्थित डोलेश्वर महादेव में प्रकट हुआ। यानी बाबा केदार की आराधना नेपाल के बिना पूरी नहीं होती। हिमालय से निकलने वाली माँ महाकाली नदी भी हमें सदियों से जोड़ती आई है। इसी भावना से आज मैं आपके सामने एक विचार रखना चाहता हूँ: “एक तराई, दो राष्ट्र”। उत्तराखण्ड का तराई क्षेत्र, यानी ऊधम सिंह नगर, नैनीताल का मैदानी भाग और चम्पावत का टनकपुर–बनबसा, महाकाली नदी के साथ नेपाल सीमा से लगा है। उस पार नेपाल के कंचनपुर और कैलाली जिले हैं। दोनों ओर एक जैसी प्रकृति, एक जैसे वन, एक जैसी थारू संस्कृति और एक जैसी आस्था है। हमारा प्रयास है कि इस पूरे क्षेत्र को एक संयुक्त सीमा-पार पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किया जाए, ताकि पर्यटक दोनों देशों में अधिक दिन रुकें और दोनों ओर के स्थानीय लोगों को रोज़गार मिले।

 

पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने कहा कि इस दिशा में नेपाल ने उदाहरण प्रस्तुत किया है। चितवन राष्ट्रीय उद्यान में बफ़र ज़ोन का प्रबंधन समुदाय करता है, थारू होमस्टे चलाते हैं और पार्क की आय का एक भाग स्थानीय लोगों तक पहुँचता है। बनबसा के ठीक सामने शुक्लाफांटा राष्ट्रीय उद्यान है, जहाँ एशिया के सबसे बड़े बारहसिंगा झुण्डों में से एक है। हम चाहते हैं कि कॉर्बेट, नन्धौर और शुक्लाफांटा को जोड़कर एक “तराई आर्क टाइगर ट्रेल” बने। साथ ही खटीमा क्षेत्र में थारू हेरिटेज होमस्टे क्लस्टर विकसित हो, जो नेपाल के अनुभव से प्रेरित हो। उन्होंने कहा कि टनकपुर में माँ पूर्णागिरि धाम है, जहाँ चैत्र नवरात्र में लाखों श्रद्धालु आते हैं। शारदा नदी के उस पार नेपाल में सिद्ध बाबा का मंदिर है। मान्यता है कि सिद्ध बाबा के दर्शन के बिना पूर्णागिरि यात्रा पूर्ण नहीं होती। इसलिए हम संयुक्त “पूर्णागिरि–सिद्ध बाबा यात्रा” का प्रस्ताव रखते हैं, जिसमें बनबसा सीमा पर सरल आवागमन, साझा शटल और साइनेज हों। पूर्णागिरि रोपवे और शारदा रिवर कॉरिडोर परियोजना इस यात्रा को वर्षभर का आकर्षण बनाएँगी। हर वर्ष बड़ी संख्या में नेपाल के श्रद्धालु केदारनाथ और बदरीनाथ आते हैं, और उत्तराखण्ड उनका सदैव स्वागत करता है। महाकाली संधि के अंतर्गत पंचेश्वर बहुउद्देशीय परियोजना भारत–नेपाल मैत्री की प्रतीक है। काली–सरयू संगम पर पंचेश्वर गोल्डन महाशीर एंगलिंग के लिए विश्वविख्यात है। हमारा आग्रह है कि टिहरी की तरह पंचेश्वर की DPR में भी शुरू से ही जलाशय पर्यटन का प्रावधान हो, ताकि दोनों देशों के प्रभावित परिवारों को पर्यटन से आजीविका मिले। पंतनगर हवाई अड्डे को राज्य का पहला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की दिशा में कार्य चल रहा है। भविष्य में पंतनगर से काठमाण्डू की सीधी उड़ान हमारा सपना है। मेरा नेपाल सरकार से भी अनुरोध है कि वह पंतनगर से काठमांडू और देहरादून से काठमांडू विमान सेवा शुरू करने की दिशा में उचित कदम उठाए।

 

श्री महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क मार्ग पर टनकपुर–महेन्द्रनगर लिंक रोड का कार्य शीघ्र शुरू होना चाहिए। बनबसा सीमा पर पर्यटक सुविधा काउंटर और भारत–नेपाल पर्यटक सूचना डेस्क भी आवश्यक हैं। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से अनुरोध किया कि तराई–महाकाली पर्यटन सर्किट को स्वदेश दर्शन 2.0 और प्रसाद योजना में प्राथमिकता मिले। इसके अलावा उन्होंने नेपाल सरकार के मंत्री खड्क राज पौडेल से भी आग्रह किया कि उत्तराखण्ड और नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रदेश का एक संयुक्त पर्यटन कार्यदल बने, जो साझा पैकेज, साझा विपणन और भारत–नेपाल सीमा-पार साइकिल रैली तथा तराई बर्ड फेस्टिवल जैसे संयुक्त आयोजन करे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड, नेपाल के “शुक्लाफांटा पर्यटन महोत्सव” में भी सहभागिता करना चाहेगा।

माँ पूर्णागिरि से सिद्ध बाबा तक, बाबा केदार से डोलेश्वर महादेव तक और कॉर्बेट के बाघों से शुक्लाफांटा के बारहसिंगों तक, यह साझा धरती हर पर्यटक को आने का कारण देती है। मुझे विश्वास है कि “एक तराई, दो राष्ट्र” दोनों देशों के पर्यटन का नया विकास इंजन बनेगा।

 

इस दौरान केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, नेपाल के संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री, खड्क राज पौडेल ‘गणेश’, नेपाल के राजदूत नेपाल पर्यटन बोर्ड के पदाधिकारीगण तथा दोनों देशों के पर्यटन उद्योग से जुड़े जनप्रतिनिधि भी शामिल थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।