दून थंडर्स ने दो रन से दर्ज की रोमांचक जीत, दून स्ट्राइकर्स छह विकेट से विजयी – Nikhil Chetna

दून थंडर्स ने दो रन से दर्ज की रोमांचक जीत, दून स्ट्राइकर्स छह विकेट से विजयी

 

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित विकास धूलिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए दो लीग मुकाबलों में रोमांच और शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन देखने को मिले। पहले मुकाबले में दून थंडर्स ने दून सुपर किंग्स को महज दो रन से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में दून स्ट्राइकर्स ने दून किंग राइडर को छह विकेट से शिकस्त दी। दून स्ट्राइकर्स के गेंदबाज अजय राणा ने पहले ओवर में तीन विकेट झटककर टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक अपने नाम की।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज मैदान में खेले गए पहले मुकाबले में दून थंडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाए। कप्तान ठाकुर नेगी ने 39 गेंदों में आठ चौकों की मदद से नाबाद 57 रन की शानदार पारी खेली। दीपक पुरोहित ने 31 गेंदों में 37 और विजय जोशी ने 17 गेंदों में 19 रन का योगदान दिया। दून सुपर किंग्स की ओर से मनीष डंगवाल ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून सुपर किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 148 रन ही बना सकी। मनीष डंगवाल ने 43 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाए। शैलेंद्र सेमवाल ने 26 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया। दून थंडर्स की ओर से जुगल किशोर ने चार ओवर में 18 रन देकर एक विकेट लिया।

दूसरे मुकाबले में अज­य राणा की गेंदबाजी का कहर

दिन के दूसरे मुकाबले में दून किंग राइडर ताश के पत्तों की तरह ढह गई। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.3 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 61 रन बनाए। टीम की ओर से साकेत पंत ने 21 गेंदों में 20 रन बनाए। मनीष व्यास ने 10 गेंदों में 12 और योगेश सेमवाल ने 13 गेंदों में सात रन बनाए। दून स्ट्राइकर्स की ओर से अज­य राणा ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में महज 11 रन देकर पांच विकेट झटके। अरविंद रावत ने 2.3 ओवर में आठ रन देकर चार विकेट हासिल किए। 62 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून स्ट्राइकर्स ने 12.3 ओवर में चार विकेट खोकर छह विकेट से जीत दर्ज की। अमित शर्मा ने 36 गेंदों में एक चौके की मदद से नाबाद 21 रन बनाए। पंकज पंवार ने 16 गेंदों में तीन चौकों की मदद से नाबाद 15 रन की पारी खेली। दून किंग राइडर की ओर से साकेत पंत और नागेंद्र नेगी ने दो-दो विकेट हासिल किए।
आज लीग राउंड का अंतिम मुकाबला दून थंडर्स और दून सुपर टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

आज के मुख्य अतिथि दैनिक भास्कर डिजिटल के संपादक विजय उपाध्याय ने कहा कि आज के दौर में मीडिया की भूमिका केवल खबरें दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को जागरूक करने, सकारात्मक बदलाव लाने और सच्चाई को लोगों तक पहुँचाने की भी है। डिजिटल मीडिया ने पत्रकारिता को नई दिशा और नई गति दी है। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा, महामंत्री योगेश सेमवाल कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल व खेल संयोजक सोबन सिंह गुसाईं ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।