*स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में मनाया गया प्राकृतिक चिकित्सा दिवस, विद्यार्थियों को बताई प्राकृतिक उपचार पद्धतियों की उपयोगिता – Nikhil Chetna

*स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में मनाया गया प्राकृतिक चिकित्सा दिवस, विद्यार्थियों को बताई प्राकृतिक उपचार पद्धतियों की उपयोगिता

 

 

देहरादून। स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान विभाग की ओर से ‘प्राकृतिक चिकित्सा दिवस 2026’ मनाया गया। इस अवसर पर प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व, औषधि रहित उपचार पद्धतियों और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से प्राकृतिक उपचार पद्धतियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक दृष्टिकोण विकसित करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में योग, आहार चिकित्सा, जल चिकित्सा, मृदा चिकित्सा एवं मालिश चिकित्सा जैसी प्राकृतिक उपचार विधियों की उपयोगिता पर चर्चा की गई। बताया गया कि संतुलित आहार, नियमित योगाभ्यास और प्रकृति के अनुरूप जीवनशैली अपनाकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है। विद्यार्थियों ने भी विभिन्न गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करते हुए प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति अपनी रुचि दिखाई।

इस दौरान प्राकृतिक चिकित्सा के सिद्धांतों, उपचार की विभिन्न विधियों तथा रोगों की रोकथाम में इसकी भूमिका को लेकर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में इस बात पर भी जोर दिया गया कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के बीच प्राकृतिक चिकित्सा और योग को अपनाना स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सचिव श्री बालकृष्ण चमोली, कुलसचिव श्री अरविंद अरोड़ा, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. निशांत जैन, डॉ. रवि जोशी, डॉ. अक्षय कुमार, श्री चेतन गॉड, श्री रविंद्र सिंह एवं डॉ. गजानन वानखेड़े उपस्थित रहे। वहीं प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान विभाग के प्राचार्य डॉ. तोरण सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. रविकांत शर्मा सहित विभाग के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।