गूलर पुल से 120 फीट नीचे गाड में गिरी बस, 9 की मौत, 27 घायल – 1 घंटे में हुआ रेस्क्यू – Nikhil Chetna

गूलर पुल से 120 फीट नीचे गाड में गिरी बस, 9 की मौत, 27 घायल – 1 घंटे में हुआ रेस्क्यू

 

*मुनि की रेती, टिहरी।* सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हरिद्वार से जोशीमठ जा रही विश्वनाथ सेवा की बस गूलर पुल से करीब 120 फीट नीचे गूलर गाड (नदी) में गिर गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए।

 

*सुबह 4.50 बजे हुआ हादसा -*

 

बस संख्या UK09PA-9779 सुबह 3.15 बजे हरिद्वार से जोशीमठ के लिए चली थी। बस में चालक सहित 34 लोग सवार थे। सुबह करीब 4.50 बजे गूलर पुल के पास बस अनियंत्रित होकर नीचे गाड में गिर गई।

 

सूचना पर थाना मुनि की रेती, थाना नरेंद्रनगर, आपदा राहत दल, फायर सर्विस नरेंद्रनगर, एसडीआरएफ और शिवपुरी स्थित ITBP कैंप से ITBP की टीमें मौके पर पहुंचीं। 108, स्थानीय अस्पतालों, L&T और नवयुगा कंपनी की एंबुलेंस भी बुलाई गई।

 

पुलिस टीमों ने मात्र 1 घंटे के अंदर सभी घायलों को रेस्क्यू कर एम्स ऋषिकेश भिजवाया। 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 2 की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई।

 

*मृतकों में चालक-परिचालक भी शामिल -*

 

*मृतक:*

1. विक्की पुत्र सेवाराम, निवासी चंदौसी, संभल यूपी – 37 वर्ष

2. पुन्नू पुत्र घुंघरू, निवासी मैखंडी, टिहरी – 55 वर्ष

3. राज राय पुत्र द्वारकानाथ राय, निवासी जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल

4. राजेंद्र सिंह पुत्र कुंदन सिंह, निवासी क्यूरी पोखरी, रुद्रप्रयाग – 48 वर्ष (बस चालक)

5. अनुज भंडारी पुत्र अतर सिंह, निवासी शिवपुरी, मुनि की रेती – 27 वर्ष (हेल्पर/परिचालक)

– इसके अलावा 4 मृतकों की शिनाख्त अभी जारी है।

 

*घायलों की सूची:*

मोहम्मद वहाब अंसारी (झारखंड), राहुल कुमार (पटना), अभिषेक (जसपुर), प्रत्यूष (खटीमा), अर्जुन सौरन, बुधन मुर्मू, आयरा (3 वर्ष), नूर जहां (गुवाहाटी), राजकुमार, जतिन (दिल्ली), पंकज नेगी (रुद्रप्रयाग), संतोष कुमार (बिहार), वीरेंद्र सिंह (कर्णप्रयाग), मुन्ना सिंह, सागर (प्रतापगढ़), खुशी भट्ट (पिथौरागढ़), नवीन (हल्द्वानी), परेश मराठी, आसापंथ (64 वर्ष), पंकज कांडपाल, अंजू, आर्यन गुप्ता (MP), रमेश चंद (कोलकाता), दर्शन सिंह, रामा प्रसाद घोष (कोलकाता) समेत 25 लोगों की सूची जारी की गई है। सभी का एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है।

 

दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पीड़ितों का सामान सुरक्षा की दृष्टि से चौकी गूलर पर रखवाया गया है।*

गूलर बस दुर्घटना में मृतकों की पूरी सूची निम्न है-*

 

1-पन्नू पुत्र श्री घुंघरू उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी मेखण्दी पौड़ी गढ़वाल

2- अनुज भंडारी (परिचालक) उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी ग्राम बडल भवानी शिवपुरी टिहरी गढ़वाल

3- राज राय पुत्र श्री द्वारिका नाथ राय निवासी दक्षिण नजीर पर खारला जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल

4- दीपक गुप्ता उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी मध्य प्रदेश

5- राजेंद्र सिंह (ड्राइवर) उम्र लगभग 55 वर्ष पोखरी रुद्रप्रयाग

6- विक्की पुत्र श्री सेवाराम उम्र लगभग 37 वर्ष निवासी मकान नंबर 309 पावर हाउस चंदौसी संभल उत्तर प्रदेश

7- सुशील प्रताप सिलोडी पुत्र श्री ब्रह्मानंद सिलोडी उम्र 55 वर्ष

8- विकास गुप्ता निवासी मध्य प्रदेश पता अज्ञात

9- रोहित कश्यप निवासी चंदौसी संभल उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।