सतर्क रहें, सुरक्षित भुगतान करें: सुरक्षित डिजिटल भुगतान के लिए जरूरी सुझाव – Nikhil Chetna

सतर्क रहें, सुरक्षित भुगतान करें: सुरक्षित डिजिटल भुगतान के लिए जरूरी सुझाव

 

 

देहरादून: 16 नवंबर 2026: भारत में डिजिटल भुगतान का लगातार विस्तार हो रहा है, इसकी मुख्य वजह ग्राहकों के बीच डिजिटल भुगतान का बढ़ता चलन और रोजमर्रा के लेन-देन में इसका बढ़ता इस्तेमाल है। उद्योग से जुड़ी रिपोर्टों के अनुसार, वित्त वर्ष 2030 तक डिजिटल माध्यम से किए जाने वाले भुगतानों की संख्या बढ़कर 617 अरब होने की उम्मीद है। वहीं, लेन-देन का कुल मूल्य बढ़कर ₹907 ट्रिलियन तक पहुंच सकता है और क्रेडिट कार्ड की कुल संख्या लगभग 210 मिलियन होने का अनुमान है (स्रोत: PWC)। आज ग्राहक ऑनलाइन खरीदारी करने, दुकानों पर सामान खरीदने, बिजली-पानी जैसे बिलों का भुगतान करने और यात्रा की बुकिंग करने के लिए आसानी से भुगतान के अलग-अलग डिजिटल तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, डिजिटल भुगतान का दायरा बढ़ने के साथ-साथ वित्तीय धोखाधड़ी के तरीके भी बदल रहे हैं। धोखेबाज अब भोले-भाले ग्राहकों को अपने जाल में फंसाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं।

ऐसे माहौल में लेन-देन को सुरक्षित बनाए रखने के लिए वित्तीय संस्थानों और ग्राहकों, दोनों को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। डिजिटल लेन-देन की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए संस्थान लगातार अपनी तकनीक और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में निवेश कर रहे हैं। वहीं, ग्राहकों की जागरूकता और सतर्कता भी उतनी ही जरूरी है। इसमें भुगतान के सुरक्षित तरीकों को अपनाना, धोखाधड़ी की संभावित कोशिशों को पहचानना और लेन-देन करते समय सावधान रहना शामिल है।

इस बारे में बात करते हुए, SBI कार्ड की MD और CEO, सलिला पांडे ने कहा, ” SBI कार्ड में अपने ग्राहकों की सुरक्षा करना और उनका भरोसा जीतना हमारे कारोबार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है। डिजिटल भुगतान अब लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं। ऐसे में हम धोखाधड़ी के नए-नए खतरों से निपटने के लिए लगातार सतर्क रहते हैं। तकनीक के जरिए सुरक्षा उपायों को मजबूत बनाने, जोखिमों को पहले से पहचानकर उनसे निपटने और ग्राहकों को लगातार जागरूक करने के माध्यम से हम एक सुरक्षित और मजबूत भुगतान व्यवस्था तैयार कर रहे हैं। हमारा मानना है कि वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने में ग्राहकों की जागरूकता भी उतनी ही जरूरी है, जितना कि तकनीक में नए सुधार करना। हम ग्राहकों को सलाह देते हैं कि वे सतर्क रहें, लेन-देन करने से पहले पूरी जानकारी की जांच करें, अपनी निजी और वित्तीय जानकारी सुरक्षित रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।”

सुरक्षा के कुछ आसान लेकिन प्रभावी उपाय अपनाकर ग्राहक जोखिमों को कम कर सकते हैं और अधिक भरोसे के साथ लेन-देन कर सकते हैं। ग्राहकों को जागरूक रखने, वित्तीय धोखाधड़ी से बचाने और डिजिटल भुगतान को सुरक्षित बनाने के लिए SBI कार्ड ने 10 जरूरी उपाय सुझाए हैं।

1. खरीदारी केवल भरोसेमंद प्लेटफॉर्म से करें: हमेशा ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट या भरोसेमंद ऑनलाइन मार्केटप्लेस से ही खरीदारी करें। सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर भेजे गए संदिग्ध लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक करने से बचें, क्योंकि ये आपको धोखाधड़ी वाली वेबसाइटों पर ले जा सकते हैं।

2. एप्लिकेशन केवल विश्वसनीय स्रोतों से डाउनलोड करें: मोबाइल एप्लिकेशन हमेशा आधिकारिक ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें। अनजान वेबसाइटों या व्हाट्सएप, SMS, ईमेल, सोशल मीडिया और QR कोड के जरिए मिले अप्रमाणित लिंक से APK फाइल या एप्लिकेशन डाउनलोड न करें। ऐसा करने से आपका डिवाइस और निजी जानकारी खतरे में पड़ सकती है।

3. निजी/वित्तीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें: अपने कार्ड की जानकारी, PIN, OTP या CVV किसी को भी न बताएं। लेन-देन करने से पहले कॉल, ईमेल या मैसेज की सत्यता की जांच जरूर करें। सोशल मीडिया पर शिकायत या सवाल पूछते समय भी कार्ड की जानकारी या फोन नंबर साझा न करें।

4. ⁠अनजान लोगों के साथ अपनी स्क्रीन साझा न करें: अपना मोबाइल फोन, लैपटॉप या डेस्कटॉप की स्क्रीन किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें। स्क्रीन शेयरिंग एप्लिकेशन के जरिए आपके डिवाइस तक पहुंच बनाने के अनुरोधों से सावधान रहें।

5. धोखाधड़ी वाले ईमेल, मैसेज और कॉल से सावधान रहें: ऐसे संदिग्ध संदेशों से सतर्क रहें जिनमें दावा किया जाता है कि आपका खाता बंद कर दिया गया है, रिवॉर्ड पॉइंट या ऑफर जल्द खत्म होने वाले हैं या फिर डिलीवरी, ई-चालान, टैक्स नोटिस और जुर्माने से जुड़ी गलत जानकारी दी जाती है। ऐसे किसी भी संदेश की पुष्टि हमेशा आधिकारिक कस्टमर केयर के माध्यम से करें। अधिकृत संस्थाएं और क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनियां कभी भी ग्राहकों से OTP, CVV, PIN या पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी नहीं मांगती हैं।

6. फर्जी पहचान बनाकर की जाने वाली धोखाधड़ी से सतर्क रहें: धोखेबाज बैंक अधिकारी, क्रेडिट कार्ड प्रतिनिधि, कस्टमर केयर कर्मचारी या वित्तीय सलाहकार बनकर आपकी गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं। वे कार्ड अपग्रेड, क्रेडिट लिमिट बढ़ाने, रिवॉर्ड रिडेम्पशन, सेटलमेंट ऑफ़र या अकाउंट को फिर से सक्रिय करने का प्रस्ताव देकर जल्दबाजी या डर की स्थिति पैदा कर सकते हैं। ऐसी कॉल तुरंत काट दें और संबंधित संस्थान से उसकी आधिकारिक कस्टमर सर्विस के जरिए संपर्क करें।

7. भुगतान की पुष्टि करें और संदिग्ध लेन-देन की सूचना तुरंत दें: अगर आपको किसी भुगतान या रिफंड का ऐसा मैसेज मिलता है जिसकी पुष्टि नहीं हुई है, तो कोई भी कदम उठाने से पहले जांच लें कि रकम वास्तव में आपके खाते में आई है या नहीं। अगर आपसे गलती से गोपनीय जानकारी साझा हो जाती है, आप किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक कर देते हैं, कोई अप्रमाणित ऐप डाउनलोड कर लेते हैं या खाते में कोई अनधिकृत गतिविधि देखते हैं, तो तुरंत अपने बैंक या कार्ड जारी करने वाली कंपनी से संपर्क करें। प्रभावित कार्ड(कार्डों) या खाते(खातों) को ब्लॉक करवाएं और घटना की सूचना साइबर अपराध अधिकारियों को दें।

8. ऑफर और रिवॉर्ड पॉइंट की सत्यता जांचें: असामान्य रूप से बड़ी छूट, रिफंड के मैसेज और आकर्षक सौदों से सावधान रहें, खासकर तब जब आप कोई महंगी चीज़ खरीद रहे हों। भुगतान करने से पहले संबंधित ब्रांड से सीधे ऑफर की पुष्टि करें। इसी तरह, रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम करने के लिए लिंक भेजने या निजी अथवा क्रेडिट कार्ड की जानकारी मांगने वाले SMS, ईमेल और कॉल की सत्यता भी जांचें।

9. लेन-देन के अलर्ट चालू रखें और खातों की नियमित जांच करें: हर कार्ड लेन-देन की जानकारी पाने के लिए SMS, ईमेल या मोबाइल ऐप पर नोटिफिकेशन चालू रखें, ताकि आप अपने खर्चों पर तुरंत नजर रख सकें। अपने खाते की गतिविधियों की नियमित जांच करें और किसी भी अनधिकृत या संदिग्ध लेन-देन की सूचना तुरंत कार्ड जारी करने वाली कंपनी को दें।

10. मजबूत और अलग-अलग पासवर्ड रखे: अपने खातों के पासवर्ड नियमित रूप से बदलें और सुनिश्चित करें कि वे मजबूत और अलग-अलग हों। ईमेल, सोशल मीडिया और वित्तीय खातों के लिए हमेशा अलग-अलग पासवर्ड का इस्तेमाल करें। अपना पासवर्ड कभी भी किसी के साथ साझा न करें।

 

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें- विकास कुमार- 8057409636

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।