दिव्यांग एवं नवोदित कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, कैबिनेट मंत्री खजान दास ने की उन्नाद वाइब्रेंस की पहल की सराहना – Nikhil Chetna

दिव्यांग एवं नवोदित कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, कैबिनेट मंत्री खजान दास ने की उन्नाद वाइब्रेंस की पहल की सराहना

 

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 14 नवंबर 2026

 

देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध संगीत एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने और दिव्यांग एवं नवोदित कलाकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सांस्कृतिक एवं कला प्रबंधन संस्था ‘उन्नाद वाइब्रेंस’ (Unnaad Vibrance) द्वारा 14 नवम्बर 2026 को आई.आर.डी.टी. सभागार, सर्वे चौक, देहरादून में भव्य संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘अनाहद नाद मिलन’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। संगीत, कला और सामाजिक समावेशिता को समर्पित इस सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री (समाज कल्याण विभाग) श्री खजान दास जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) श्री अशोक वर्मा जी, करनपुर वार्ड के पार्षद श्री रवि कुमार जी तथा रेसकोर्स वार्ड के पार्षद श्री देवेंद्र पाल सिंह ‘मोंटी’ जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

सभी अतिथियों ने संस्था द्वारा दिव्यांग एवं उभरते कलाकारों को प्रोत्साहित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण संस्था से जुड़े प्रतिभाशाली कलाकारों की मनमोहक संगीत प्रस्तुतियां रहीं। कार्यक्रम में किरण पथरिया, सरजू कुमार, मिताली मंत्री, सारेगामापा फेम गायिका वसुंधरा रतूड़ी, मनस्विता, रिजुल बख्शी एवं अमित थापा सहित अन्य कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज और उत्कृष्ट संगीत प्रतिभा से समां बांध दिया। प्रत्येक प्रस्तुति को दर्शकों की भरपूर सराहना और तालियां मिलीं।

 

कार्यक्रम में दिव्यांग कलाकारों की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उनके आत्मविश्वास, समर्पण और अद्भुत कला कौशल ने यह संदेश दिया कि प्रतिभा किसी शारीरिक सीमा की मोहताज नहीं होती। ‘अनाहद नाद मिलन’ के माध्यम से संस्था ने कला और संगीत के क्षेत्र में समान अवसर, सम्मान और समावेशिता के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

 

कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री रिजुल बख्शी ने सभी अतिथियों, कलाकारों, सहयोगियों एवं उपस्थित दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्य अतिथि माननीय कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास जी, विशिष्ट अतिथि श्री अशोक वर्मा जी, पार्षद श्री रवि कुमार जी एवं पार्षद श्री देवेंद्र पाल सिंह ‘मोंटी’ जी का विशेष धन्यवाद किया।

 

अंत में संस्था ने संकल्प व्यक्त किया कि भविष्य में भी उत्तराखंड की कला, संस्कृति एवं संगीत को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ दिव्यांग और नवोदित प्रतिभाओं को उचित मंच, सम्मान और अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखे जाएंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।