महाराज ने किया शारदा कॉरिडोर, नायकखेड़ा के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण*

 

सिंचाई, पर्यटन, लोक निर्माण एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को टनकपुर में मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में शारदा नदी के दाँये पार्श्व (तटबन्ध) में बूम से टनकपुर तक बाढ से बचाव हेतु निर्माण की 6020.89 लाख की धनराशि की शारदा कॉरिडोर परियोजना के अन्तर्गत शारदा घाट के पुनर्निर्माण कार्यों, किरोडा नाले पर चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों और बाढ़ जोखिम को कम करने और क्षेत्र को आपदा-रोधी बनाने की 85.23 करोड़ की

धनराशि से बन रही पारिस्थितिक गलियारा विकास, नायकखेड़ा का परियोजना का भी निरीक्षण किया।

 

शारदा कॉरिडोर परियोजना के निर्माण के पश्चात 3900 जनसंख्या लाभान्वित होगी और लगभग 33.00 हैक्टयर भूमि की सुरक्षा भी होगी। शारदा कॉरिडोर परियोजना का उ‌द्देश्य बनबसा से माता रणकोची तक शारदा नदी के तटवर्ती क्षेत्र को एक नई एवं सशक्त पहचान प्रदान करना है, जहाँ धर्म, प्रकृति, पर्यटन और आजीविका का सुंदर एवं संतुलित समन्वय स्थापित हो। यह क्षेत्र केवल आस्था का केंद्र ही नहीं रहेगा, बल्कि स्थानीय समुदायों के लिए आर्थिक समृद्धि, रोजगार और सतत विकास के नए अवसर भी उत्पन्न करेगा।

 

कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने कहा कि परियोजना का प्रमुख लक्ष्य शारदा नदी के तट को पर्यावरण-संवेदनशील, स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक बनाना है। इसके अंतर्गत सुव्यवस्थित घाटों का विकास, सुगम पहुँच मार्गों का निर्माण, पैदल पथ, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, सौंदर्गीकरण तथा आवश्यक जनसुविधाओं का विकास किया जाएगा। साथ ही, स्थानीय कारीगरों, विक्रेताओं और समुदायों के लिए आजीविका एवं स्वरोजगार के अवसर सुनिश्चित किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्धता के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से एवं समय पर पूर्ण किए जाएं, ताकि स्थानीय जनता को बाढ़ से सुरक्षा मिल सके और पर्यटन को बढ़ावा मिले।

 

इस अवसर पर सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।