*देहरादून।* अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर उत्तरांचल पीजी पैरामेडिकल कॉलेज में युवा संवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा, भारतीय संस्कृति, साहित्य और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
तत्पश्चात आयोजित युवा संवाद एवं प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने हिंदी, साहित्य, संस्कृति और जीवन-मूल्यों से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. जगदीश कुमुद, अध्यक्ष श्री सौरभ पांडे और श्री राजेंद्र खंडूरी ने मार्गदर्शन करते हुए समाधान किया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अंजू श्रीवास्तव ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. शशि देवली, श्रीमती रेखा रौथाण और श्री विजय जी शामिल रहे। कॉलेज के डायरेक्टर श्री दिनेश वार्ने ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।