मुख्य न्यायाधीश की मौजूदगी में सेलाकुई में लगा विधिक जागरूकता शिविर, बोले – युवाओं को ड्रग से बचाना है

 

*दिनांक: 06 सितम्बर, 2026 | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून*

 

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा दिनांक 06 सितम्बर, 2026 को *जय कम्युनिटी सेंटर, सेलाकुई एवं पी.एम. श्री शहीद सत्येन्द्र चौहान अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज, सेलाकुई* में बहुउद्देशीय विधिक सेवाएं एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ *माननीय मुख्य न्यायाधीश, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार गुप्ता, माननीय कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार तिवारी एवं माननीय न्यायमूर्ति श्री राकेश थपलियाल* की गरिमामयी उपस्थिति में माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

 

इस अवसर पर जिला न्यायाधीश श्री हरीश कुमार गोयल, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री आर.के. खुल्बे, सदस्य सचिव उ.रा.वि.से.प्रा. नैनीताल श्री प्रदीप कुमार मणि, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रमेन्द्र डोबाल, समस्त न्यायिक अधिकारीगण, बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्री अनिल कुकरेती, सचिव श्री अजय बिष्ट सहित जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा *एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक* के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। सचिव श्रीमती सीमा डुंगराकोटी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग तक न्याय एवं योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करना है।

 

*माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय का संबोधन:*

मुख्य न्यायाधीश जी ने नुक्कड़ नाटक की सराहना करते हुए कहा कि कलाकारों ने नशे के दुष्परिणामों को बहुत प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाते हुए कहा – _”हमारी नई पीढ़ी उड़ता पंजाब मूवी की तरह नशे में बर्बाद न हो, हमें अपने युवाओं को ड्रग से बचाना है।”_ उन्होंने अभिभावकों से बच्चों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।

 

*सामग्री वितरण:*

माननीय न्यायमूर्तिगण के कर-कमलों द्वारा –

– *शिक्षा के क्षेत्र में:* 4 विद्यालयों को कंप्यूटर, यूपीएस व प्रिंटर, 5 विद्यालयों को RO वाटर प्यूरीफायर तथा वर्ष 2025-26 में कक्षा 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट प्रदान किए गए।

– *जन-कल्याण सामग्री:* जरूरतमंदों को स्कूल बैग, स्टेशनरी, ट्रैक सूट, कंबल, मेडिकल किट, महालक्ष्मी किट, बेबी किट तथा दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, बैसाखी, वॉकर एवं श्रवण यंत्र वितरित किए गए।

– *सम्मान:* स्वच्छता में सहयोग करने वाले 12 पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया।

 

इसके उपरांत मुख्य न्यायाधीश महोदय द्वारा शिविर में लगे 40 से अधिक सरकारी विभागों एवं गैर-सरकारी संस्थाओं के स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। ग्राफिक एरा, सीमा डेंटल कॉलेज एवं राही नेत्रधाम द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में शुगर, बीपी, हीमोग्लोबिन, ईसीजी जांच, निःशुल्क दवा वितरण, दंत जांच एवं नेत्र जांच कर चश्मे वितरित किए गए।

 

विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं से *2000 से अधिक लाभार्थी लाभान्वित* हुए तथा शिविर में लगभग *3500 से अधिक व्यक्तियों* ने प्रतिभाग किया।

 

*सचिव*

*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।