जिला योजना समिति निर्वाचन की निर्वाचक नामावली का कार्यक्रम जारी

देहरादून 05 सितंबर,2026

जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत जिला पंचायत एवं नागर स्थानीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों की निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड की अधिसूचना के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला योजना समिति निर्वाचन के रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. आशीष चौहान ने निर्वाचक नामावली के आलेख्य एवं अंतिम प्रकाशन तथा दावा-आपत्तियों के निस्तारण के लिए समय-सारिणी जारी की है।

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 08 सितंबर 2026 को निर्वाचक नामावली के आलेख्य का प्रकाशन किया जाएगा। निर्वाचक नामावली के निरीक्षण तथा दावा-आपत्ति दाखिल करने के लिए 10 सितंबर 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का 12 सितंबर 2026 को निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 15 सितंबर 2026 को अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा।

 

जिला प्रशासन के अनुसार जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए जिला पंचायत तथा नागर स्थानीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों की निर्वाचक नामावली तैयार की जा रही है। निर्धारित अवधि में संबंधित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण किया जा सकेगा तथा पात्र व्यक्ति निर्धारित तिथि तक अपने दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे।

 

दावा एवं आपत्ति दाखिल करने तथा उनके निस्तारण का स्थान जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, देहरादून निर्धारित किया गया है। निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली तैयार कर उसका स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराया जाएगा।

 

जिला प्रशासन ने संबंधित निर्वाचित सदस्यों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के अनुसार निर्वाचक नामावली का निरीक्षण कर लें तथा किसी प्रकार की त्रुटि अथवा आपत्ति होने पर निर्धारित अवधि में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।