*पौड़ी: सतपुली CHC में DM का औचक निरीक्षण, प्रभारी चिकित्सक समेत 3 कर्मचारी गैरहाजिर- डीएम ने जताई नाराजगी, CMO को सौंपा प्रभार* – Nikhil Chetna

*पौड़ी: सतपुली CHC में DM का औचक निरीक्षण, प्रभारी चिकित्सक समेत 3 कर्मचारी गैरहाजिर- डीएम ने जताई नाराजगी, CMO को सौंपा प्रभार*

पौड़ी गढ़वाल के सतपुली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का जिलाधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में कई खामियां मिलने पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। अस्पताल में साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और कर्मचारियों की उपस्थिति का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सक सहित तीन कार्मिक ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तलब करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मरीजों को बेहतर उपचार और समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने सीएचसी सतपुली का प्रभार मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को सौंपने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाने और नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा गया है।
डीएम की इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी की कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार देखने को मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।