बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास: महाराज – Nikhil Chetna

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास: महाराज

*

विकासनगर (देहरादून)। आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और विश्व में युद्ध के हालात बने हुए हैं ऐसे समय में भगवान बुद्ध के विचार और भी प्रासांगिक हो जाते हैं। हमें उनके बताये मार्ग पर चलकर आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बौद्ध उत्सव मेला समिति, कालसी द्वारा शुक्रवार को विकास नगर स्थित हैरिटेज डी.एस. में आयोजित बैसाखी बुद्ध पूर्णिमा समरोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में कहीं। उन्होंने कार्यक्रम आयोजकों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्वोत्तर के 5 राज्यों में ‘बौद्ध सर्किट कॉरिडोर’ बनाने की घोषणा की है। हमारा प्रयास होगा कि उत्तराखंड को भी इसमें शामिल किया जाये। देहरादून स्थित बुद्धा टेंपल बौद्ध धर्म का एक बड़ा केंद्र है। माइंडरोलिंग मठ, बुद्धा टैम्पल, एशिया का सबसे बड़ा स्तूप यहाँ है। इसमें शाक्यमुनि बुद्ध की विशाल मूर्ति और भित्ति चित्र हैं।

श्री महाराज ने कहा कि बैसाख मास की पूर्णिमा के दिन धरती पर करूणा के सूर्य का उदय हुआ, लुम्बिनी में राजकुमार सिद्धार्थ का जन्म हुआ और बोधगया में उन्हें बोधि मिली जबकि कुशीनगर में उन्होंने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया। एक ही तिथि को तीन महापर्व हुए थे। इसीलिए इसे हम बुद्ध पूर्णिमा या त्रिविधि पावनी भी कहते हैं।

कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बौद्ध उत्सव मेला समिति द्वारा आयोजित समारोह पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि मानवता, शांति और करूणा का संदेश देने वाला एक प्रेरणादायक समारोह है। उन्होंने कहा कि समिति ने इस आयोजन के माध्यम से समाज में भगवान बुद्ध के विचारों और सिद्धान्तों को जागृत करने का प्रयास किया है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं और हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। भगवान बुद्ध ने हमें अहिंसा, करूणा और सत्य का अनुसरण करने का संदेश दिया है। हमारा कर्तव्य है कि हम आने वाली पीढ़ियों को भी इन महान शिक्षाओं से परिचित करायें और एक ऐसे समाज का निर्माण करें जहां शांति, सहिष्णुता और नैतिकता का वास हो। हम सभी इस पावन अवसर पर संकल्प लें कि हम भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएंगे।

इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री खजान दास, विकास नगर विधायक, मुन्ना सिंह चौहान, राज्य मंत्री श्यामवीर सिंह सैनी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री धर्मवीर सैनी, हरबर्टपुर नगरपालिका अध्यक्ष नीरू देवी, वीरेंद्र सैनी, गुरु दयाल सैनी, चौधरी इंद्राज सिंह सैनी एवं बौद्ध उत्सव मेला समिति के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।