*दिनांक:* 12 अप्रैल 2026
*आयोजक:* उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल | *तत्वावधान:* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली
*विषय:* “Enhancing Access to Justice”
*मुख्य थीम:* “Justice Beyond Barriers: Rights, Rehabilitation & Reform for the Most Vulnerable”
*मुख्य अतिथि:*
– माननीय मुख्य न्यायाधीश, भारत एवं नालसा संरक्षक-प्रधान न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत
– केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल
– उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह
– मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी
– उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री मनोज कुमार गुप्ता ने स्वागत संबोधन दिया
*प्रमुख घोषणाएं व लॉन्च:*
1. *न्याय मित्र पोर्टल:* CJI न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने शुभारंभ किया। आमजन अब ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर त्वरित न्याय पा सकेंगे।
2. *ई-बुकलेट:* नालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री विक्रम नाथ ने विमोचन किया।
3. *एंटी-ड्रग जागरूकता वीडियो:* राज्यपाल ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने हेतु लॉन्च किया।
4. *यूटिलिटी वाहन:* दूरस्थ क्षेत्रों में विधिक सेवाएं पहुंचाने के लिए सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
*चर्चा के प्रमुख विषय:*
वन अधिकार अधिनियम-2006 का क्रियान्वयन, जेल सुधार, विचाराधीन बंदियों के अधिकार, एसिड अटैक पीड़ितों का पुनर्वास, महिलाओं व बच्चों के विधिक अधिकार। लोक अदालत, मध्यस्थता, नालसा पोर्टल व हेल्पलाइन के जरिए न्याय सुलभ बनाने पर मंथन हुआ।
*सहभागिता:*
उत्तराखंड के सभी जनपदों के जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के अध्यक्ष, सचिव व न्यायिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। तकनीकी सत्रों में वंचित वर्गों तक न्याय पहुंचाने पर विचार-विमर्श हुआ।
*उद्देश्य:*
सम्मेलन को न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ व मानव-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया, जो समाज के वंचित व कमजोर वर्गों तक न्याय की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करेगा।