उत्तराखंड: ASOKA Classes ने मिलिट्री स्कूल, सैनिक स्कूल और यूपी सैनिक स्कूल जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शानदार सफलता प्राप्त की है। संस्थान छात्रों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से तैयारी करवाता है, जिससे दूर-दराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।
संस्थान के अनुसार, 45 में से 44 छात्रों ने लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की, जो संस्थान की बेहतर शैक्षणिक तैयारी को दर्शाता है। इसके साथ ही ASOKA Classes के छात्रों ने मिलिट्री स्कूल और यूपी सैनिक स्कूल के इंटरव्यू चरण में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
ASOKA Classes छात्रों की सहायता के लिए यूट्यूब पर मुफ्त कक्षाएं भी उपलब्ध कराता है। साथ ही संस्थान का ASOKA Classes मोबाइल एप्लीकेशन भी है, जिसे Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है, जिससे छात्र ऑनलाइन तैयारी कर सकते हैं।
संस्थान आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवारों के छात्रों के लिए फीस में छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) की सुविधा भी प्रदान करता है, ताकि किसी भी छात्र की पढ़ाई आर्थिक कारणों से प्रभावित न हो।
ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में ASOKA Classes उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य कर रहा है।
ASOKA Classes के निदेशक ने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के अभिभावकों को जागरूक करना है, ताकि यहां के बच्चों के लिए करियर और विकास के अधिक अवसर पैदा किए जा सकें, क्योंकि अन्य राज्यों की तुलना में यहां अभी भी इस क्षेत्र में जागरूकता कम है।