“डिप्लोमा इंजीनियर्स का सचिवालय कूच: 27 सूत्रीय मांगों पर अड़ा महासंघ

डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के सदस्यों की 27 सूत्रीय मांगों का निराकरण न होने के कारण
डिप्लोमा इंजीनियर्स का दिनांक 02-02-2026 से प्रथम चरण का आंदोलन गतिमान है।

दिनांक 02-02-2026 को प्रदेश की सभी शाखाओं में तथा 10-02-2026 को प्रदेश के सभी जनपदों में
समस्त डिप्लोमा इंजीनियर्स द्वारा बैठक आहूत की गई।
दिनांक 18-02-2026 को प्रत्येक जनपद मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया गया तथा
जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष इं० आर० सी० शर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तराखण्ड शासन द्वारा
डिप्लोमा इंजीनियर्स की समस्याओं पर कोई सकारात्मक निर्णय न लिए जाने के कारण
दिनांक 23-02-2026 को प्रदेश व्यापी रैली आयोजित की गई, जिसमें गढ़वाल एवं कुमाऊँ मंडल के
लगभग 4500 सदस्यों द्वारा प्रतिभा किया गया।

यदि रैली के पश्चात भी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो डिप्लोमा इंजीनियर्स
कठोर कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे। निर्माण कार्यों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की
सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन की होगी।

महासंघ की प्रमुख मांगें:

1. वर्ष 2006 से चली आ रही वेतन विसंगति का पूर्ण समाधान करते हुए ग्रेड वेतन ₹4600 प्रदान किया जाए।
2. 10, 16 एवं 26 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर समयबद्ध पदोन्नति सुनिश्चित की जाए।
3. 01 जनवरी 2014 के पश्चात नियुक्त कनिष्ठ अभियंताओं को 10 वर्ष सेवा पूर्ण होने पर ग्रेड पे ₹5400 (लेवल-10) दिया जाए।
4. 01 अक्टूबर 2005 के पश्चात नियुक्त अभियंताओं हेतु पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
5. रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति की जाए।
6. फील्ड में कार्यरत अभियंताओं को सामाजिक सुरक्षा बीमा की सुविधा दी जाए।
7. विभागीय संरचना का पुनर्गठन किया जाए।
8. अभियंताओं को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *