जिला प्रशासन की टीम ने कूड़ा बिनते दो बच्चों को किया रेस्क्यू*

देहरादून 16 जून,2025 :मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बंसल केनिर्देशन में भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू करने के लिए लगातार अभियान जारी है। चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल कल्याण समिति और प्रोबेशन टीम द्वारा भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू किया जा रहा है। रेस्क्यू किए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाता है और फिर उन्हें आश्रय और शिक्षा प्रदान कर पुनर्वासित किया जाता है।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में 12 जून को भिक्षावृत्ति में लिप्त 09 वर्षीया बालक को ब्रह्मपुरी सूर्य मंदिर से कूड़ा बिनते हुए भिक्षावृत्ति रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया। बच्चे का जीडी कोरोनेशन से मेडिकल करवा कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बालक को राजकीय शिशु सदन मे रखवाया गया है। वही 13 जून को भिक्षावृत्ति में लिप्त 11 वर्षीया बालक को कांवली रोड से कूड़ा बिनते हुए भिक्षावृत्ति रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया। बच्चे का मेडिकल करवा कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बालक को समर्पण (खुला आश्रय) मे रखवाया गया है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुरू से ही भिक्षावृत्ति एवं बाल मजदूरी पर रोक लगाने हेतु निरंतर सख्त निर्णय लिए है। जिसके तहत भिक्षावृत्ति वाहन, चौराहों पर होमगार्ड की तैनाती, सक्रिय सचल टीमे कार्य कर रही हैं, जो शहर भर में निरंतर पेट्रोलिंग कर रही है। इसी का परिणाम है कि अभी तक लगभग 260 से अधिक बच्चों को भिक्षावृत्ति तथा बाल मजदूरी से रेस्क्यू किया गया है। यह कार्यवाही निरंतर जारी है।

जिला प्रशासन की शहर में घुमतू बच्चों पर नजर है जिनको रेस्क्ूय कर निर्धारित प्रक्रिया अपनाते हुए आधुनिक इनटेंसिव केयर सेन्टर में मांइड रिफार्म हेतु रखा जाता है। जहां विशेषज्ञ द्वारा उनको संगीत, खेल, अन्य गतिविधि, कम्प्यूटर के ज्ञान की आधुनिक तकनीकि की जानकारी के साथ ही शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।