जम्मू कश्मीर में चुनाव कब? रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दिया संकेत, कहा-इस साल के अंत में संभावना

जम्मू कश्मीर में चुनाव को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने संभावना जाहिर की है। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राजनाथ ने इस साल के अंत तक यहां चुनाव होने की संभावना जाहिर की है। बता दें कि हाल ही में यहां पर धारा 370 हटाने के बाद परिसीमन को लेकर कवायद अंजाम दी गई थी। आदेश के मुताबिक जम्मू कश्मीर की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 43 जम्मू और 47 कश्मीर क्षेत्र के हिस्से में आएंगे।

पाकिस्तान पर भी भड़के
एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि हाल ही में यहां पर परिसीमन का काम संपन्न हुआ है। इसके मुताबिक जम्मू में 43 और कश्मीर में 47 विधानसभा सीटें आएंगी। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी संभावना है कि इस साल के अंत तक यहां चुनाव होगा। इस दौरान रक्षामंत्री एक बार फिर पड़ोसी देश पाकिस्तान पर भड़के। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में सामाजिक ताने-बाने को तोड़ रहा है और भारत में नफरत के बीज बो रहा है।

जाति-धर्म से ऊपर यहां का ताना-बाना
हाल ही में टारगेट किलिंग को लेकर क्षेत्र में काफी विवाद हुआ था। इसके चलते बहुत से कश्मीर हिंदू जान का खतरा बताकर यहां से पलायन कर रहे हैं। इस पर राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं यहां के लोगों से अपील करता हूं कि जम्मू-कश्मीर का सामाजिक ताना-बाना जाति और धर्म से ऊपर है। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें हैं जो लगातार इसको तोड़ने में लगी हुई हैं। इसी के तहत एक बार फिर जम्मू कश्मीर में नफरत फैलाने की कोशिश जा रही है। उन्होंने कहा कि 1947 हमलों से लेकर हालिया टारगेट किलिंग तक सभी के पीछे पाकिस्तान का हाथ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।